फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of AYUSH asked application for research proposals to evaluate its role in Covid19 management

कोरोना नियंत्रण में अपनी भूमिका पर रिसर्च के लिए आयुष मंत्रालय ने मांगे आवेदन

Wed, 22 Apr 2020 04:13 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 22 Apr 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
Ministry of AYUSH asked application for research proposals to evaluate its role in Covid19 management

आयुष मंत्रालय ने कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को देखते हुए इसकी रोकथाम और चिकित्सकीय प्रबंधन में आयुष दवाइयों और कदमों की भूमिका और प्रभाव पर अध्ययन करने वाले शॉर्ट टर्म (कम अवधि) के रिसर्च प्रोजेक्ट की सहायता करने का फैसला किया है। मंत्रालय ने इसके लिए कार्यालय ज्ञापन (ऑफिस मेमोरैंडम) जारी करते हुए आवेदन मांगे हैं। 

विज्ञापन

पात्रता मापदंड

1. अस्पताल/संस्थान जो कोविड-19 के मामलों के प्रबंधन में शामिल थे।
2.आवेदक को क्वारंटीन और/या कोविड-19 के मामलों के चिकित्सकीय प्रबंधन में शामिल होना चाहिए।

शर्तें और फंडिंग 

मंत्रालय के ज्ञापन के मुताबिक रिसर्च प्रपोजल की अधिकतम अवधि छह माह होनी चाहिए। ऐसे प्रोजेक्ट प्रपोजल को 10 लाख रुपये तक की मदद की जाएगी। 

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

आवेदन बताए गए प्रारूप में आयुष मंत्रालय के अवर सचिव (ईएमआर) के नाम होना चाहिए। इसके साथ ही रिसर्च प्रोपजल का सार और अस्पताल/संस्थान के बैंक खाते की सॉफ्ट कॉपी जमा करनी होगी। आवेदन emrayushcovid19@gmail.com इस ई-मेल आईडी पर भेजने होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख एक मई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed