फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Agriculture launches national rabi campaign, India will become number one in cotton production

कृषि मंत्रालय ने की राष्ट्रीय रबी अभियान की शुरुआत, कपास के उत्पादन में नंबर वन बन जाएगा भारत

Tue, 22 Sep 2020 04:05 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 22 Sep 2020 04:05 AM IST
विज्ञापन
Ministry of Agriculture launches national rabi campaign, India will become number one in cotton production
Narendra Singh Tomar
कृषि विधेयकों के पारित होने के 24 घंटे के भीतर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय रबी अभियान की शुरुआत की है। इसमें 2020-21 के लिए खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य लगभग 30 करोड़ टन निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को आयोजित राष्ट्रीय रबी कांफ्रेंस, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि संसद में पास किए गए कृषि अध्यादेश किसानों के लिए विकास के नए रास्तों को खोलेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में कपास की खेती में भारत दुनिया में पहले स्थान पर आ जाएगा। कोरोना काल में कृषि को विकसित करने वाली और किसानों के हितों वाली अनेक योजनाओं को मंत्रालय संचालित कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्रीय रबी अभियान के लिए राज्यों से समय रहते उर्वरकों का सटीक अनुमान भेजने का आग्रह किया। जिससे समय रहते किसानों को किसी तरह की कमी के संकट से न गुजरना पड़े। इतना ही नहीं भारत सरकार मिशन तिलहन पर काम कर रही है। कांफ्रेंस में खरीफ 2020-21 की प्रगति की समीक्षा और रबी सीजन का नियोजन पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कांफ्रेंस में बताया गया कि इस बार बारिश बहुत अच्छी हुई है। इसके चलते देश के जल के भंडार भरे हुए हैं, इसलिए यह भी कृषि के लिहाज से बहुत अच्छे अवसर बने हैं। वर्ष 2020-21 के लिए चावल 119.60, गेहूं, ज्वार, बाजरा, मक्का और मोटे अनाजों के लिए क्रमश: 29 व 4.78 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed