फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister Sitharaman said that till now 10 lakh people have received job offers

रोजगार मेला: 'जहां भी नियुक्ति मिले वहां की स्थानीय भाषा सीखें', उम्मीदवारों से बोलीं निर्मला सीतारमण

Tue, 26 Sep 2023 05:09 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 26 Sep 2023 05:09 PM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तमिलनाडु दौरे पर हैं। यहां उन्होंने रोजगार मेले में शिरकत की। केंद्र के रोजगार मेले का जिक्र करते हुए कहा, अब तक लगभग 10 लाख लोगों को नौकरी के प्रस्ताव मिले हैं।

विज्ञापन
Minister Sitharaman said that till now 10 lakh people have received job offers
निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

मंगलवार को रोजगार मेले में केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले की मंत्री निर्मला सीतारमण ने शिरकत की। रोजगार मेले का जिक्र करते हुए, सीतारमण ने कहा कि अक्तूबर 2022 से इसका आयोजन हो रहा है। अब तक लगभग 10 लाख लोगों को नौकरी के प्रस्ताव मिले हैं। साथ ही उन्होंने कहा, यदि किसी ऐसे उम्मीदवार को नौकरी की पेशकश दी जाती है,जो बैंक में सेवारत होगा और सीधे संपर्क में होगा। उसे प्रतिदिन ग्राहकों के साथ स्थानीय भाषा सीखनी चाहिए। आज प्रधानमंत्री द्वारा देशभर में 51,000 नियुक्ति आदेश दिए जा रहे हैं। मुझे बताया गया कि तमिलनाडु से 553 लोगों को नौकरी के प्रस्ताव मिल रहे हैं।
विज्ञापन


रोजगार मेले पर बोलते हुए मंत्री सीतारमण ने कहा, अन्य राज्यों से चयनित उम्मीदवार, वहां की स्थानीय भाषा सीखें,जहां उन्हें तैनात किया गया है।

इसी दौरान सीतारमण ने इस बात पर जोर दिया कि जिन उम्मीदवारों को नौकरी की पेशकश मिली है, उन्हें भी अपना कौशल बढ़ाना चाहिए। यह सुनिश्चित करना चाहिए कि केंद्र द्वारा शुरू की गई योजनाओं को लोगों की सेवा में कैसे लाया जाए। 
विज्ञापन


तमिलनाडु में उम्मीदवारों को प्रस्तुत किए जा रहे 553 ऑफर लेटर में से, सीतारमण ने कार्यक्रम में 156 लोगों को नियुक्ति आदेश दिए। प्रस्ताव पत्र राजपत्रित अधिकारियों और अराजपत्रित अधिकारियों दोनों को प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, हवाईअड्डे पर पहुंचते ही भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने सीतारमण का गर्मजोशी से स्वागत किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed