{"_id":"610ea3938ebc3e7316323361","slug":"minister-of-state-for-home-ajay-mishra-said-pilibhit-terai-area-is-number-one-in-the-world-in-sugar-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र बोले- चीनी उद्योग में दुनिया में पहले नंबर पर तराई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र बोले- चीनी उद्योग में दुनिया में पहले नंबर पर तराई
Sat, 07 Aug 2021 09:09 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 07 Aug 2021 09:09 PM IST
सार
अजय मिश्रा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की पूरी कोशिश यही है कि हम तमाम विपरीत परिस्थितियों के बाद भी अपने-अपने देश को और देश के नागरिक को आगे ले जा रहे हैं...
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
तराई वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लखीमपुर से सांसद व केंद्र सरकार में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ने कहा कि लखीमपुर जिला और यहां के रहने वाले खुद में सौभाग्यशाली हैं। यहां की जमीन समतल है और पानी ऊपर है। यही वजह है कि पूरे देश में लखीमपुर खीरी को कृषि के लिहाज से ऊपर का दर्जा मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में रोजगार के साधन उपलब्ध हो रहे हैं।
विज्ञापन
चीनी की पैदावार में लखीमपुर दुनिया में पहले स्थान पर है। इस जिले को बाउल ऑफ शुगर भी कहा जाता है। यहां 10 शुगर मिल, 1800 गुड़ के कारखाने और 125 राइस मिलें हैं। इस दौरान उन्होंने तराई वेलफेयर एशोसिएशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह वेलफेयर तराई क्षेत्र के लोगों को जोड़ने के लिए बेहतर काम कर रहा है। उम्मीद है कि आगे भी ऐसे ही काम करता रहेगा। उन्होंने कहा कि लखीमपुर के लोग इतने अच्छे हैं कि मैं चाहता हूं कि वे पूरी दुनिया में बिखर जाएं।
विज्ञापन
अजय मिश्रा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की पूरी कोशिश यही है कि हम तमाम विपरीत परिस्थितियों के बाद भी अपने-अपने देश को और देश के नागरिक को आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा हमें विरासत में ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे बहुत आसानी हो। गृह राज्य मंत्री ने देश की शिक्षा प्रणाली पर प्रहार करते हुए कहा लार्ड मैकाले के जमाने की पढ़ाई से अभी तक देश को चलाया जाता रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान असोसिएशन के संजय भल्ला भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद सिस्टम बहुत ही आसान हो गया है। व्यवसाय तेजी से बढ़ रहा है। तराई वेलफेयर एशोसिएशन के हिमांशु तिवारी और विवेक श्रीवास्तव ने जिले को हवाई मार्ग से जोड़ने की मांग की। इसके अलावा तराई एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने और पीलीभीत लखीमपुर मार्ग को जल्द दुरुस्त कराकर चालू कराने की मांग रखी। इसके अलावा अन्य जरूरी मांगों को तराई वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से गृह राज्य मंत्री के सामने रखा गया, जिसका गृह राज्य मंत्री ने त्वरित निस्तारण भी किया।
कार्यक्रम में जेएनयू के अध्यापक डॉ प्रवेश कुमार, विवेक श्रीवास्तव, हिमांशु तिवारी, मंगेश त्रिवेदी, विराग शुक्ला, अभिषेक सिंह, अंकित शुक्ला समेत एसोसिएशन की कोर कमेटी में सभी सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान गृह राज्य मंत्री और तराई वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक अजय मिश्रा ने कहा आने वाले समय में जिले की बेहतरी के लिए और भी काम करते रहेंगे।