फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister of State for Finance Pankaj Chaudhary says Mehul Choksi arrest in Belgium big achievement

Mehul Choksi: पंकज चौधरी बोले- गरीबों से लूटे पैसे लौटाने होंगे, सरकार भगोड़ों पर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध

Mon, 14 Apr 2025 11:45 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 11:45 AM IST
सार

पीएनबी बैंक घोटाले के मामले में भारत से भागे हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार भगोड़ों पर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे अपराधियों को गरीबों का लूटा गया पैसा उन्हें वापस लौटाना होगा। 
 

विज्ञापन
Minister of State for Finance Pankaj Chaudhary says Mehul Choksi arrest in Belgium big achievement
पंकज चौधरी, वित्त राज्य मंत्री - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को कहा कि देश के गरीबों का पैसा लूटने वाले बच नहीं पाएंगे। उन्हें गरीबों को पैसा लौटाना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार भगोड़ों पर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। चौधरी ने बेल्जियम में भगोड़े भारतीय व्यवसायी मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि बताया। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री चौधरी ने देश का पैसा लूटने वाले अपराधियों को वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने कहा की पीएम मोदी पहले ही कह चुके हैं कि गरीबों का पैसा लूटने वालों को इसे वापस करना होगा। देश में ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


33 लाख करोड़ रुपये के जमानत-मुक्त ऋण स्वीकृत: चौधरी
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने देश के आर्थिक विकास के विजन के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों में सरकार ने 52 करोड़ लोगों को 33 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के जमानत मुक्त ऋण दिए हैं, ताकि वह अपना कारोबार शुरू कर सकें। उन्होंने बताया कि ऋण 50,000 से 20 लाख रुपये तक के हैं। लाभार्थियों में 68 फीसदी महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि ये ऋण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोकसी के भारत प्रत्यर्पण की हो रही तैयारी
सूत्रों के अनुसार, बेल्जियम के अधिकारियों ने पहले मेहुल चौकसी की देश में मौजूदगी की पुष्टि की। बाद में शनिवार को उसे बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके भारत प्रत्यर्पण की तैयारी की जा रही है। 

ये भी पढ़ें: Mehul Choksi: स्विट्जरलैंड भागने की फिराक में था मेहुल चोकसी, ईडी-सीबीआई की रणनीति के आगे पस्त हो गया भगोड़ा

चोकसी की सेहत का हवाला देकर प्रत्यर्पण का विरोध करने की तैयारी में वकील

इस बीच, सूत्रों ने यह भी बताया कि चोकसी कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों ने दावा किया कि चोकसी के वकील उसके भारत प्रत्यर्पण का विरोध करने और उसकी जमानत कराने के प्रयास में हैं। कानूनी बचाव दल ने दावा किया है कि चोकसी के पास प्रत्यर्पण अनुरोध को चुनौती देने के लिए मजबूत कारण हैं। उन्होंने बताया कि चोकसी की सेहत ठीक नहीं है। वह चोकसी की सेहत और अन्य तर्कों के आधार पर उसके भारत प्रत्यर्पण न करने की अपील करेंगे। 

2018 में भारत छोड़कर भाग गया था चोकसी
65 वर्षीय हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी 2 जनवरी, 2018 को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 12,850 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर भारत छोड़कर भाग गया था। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चोकसी को बैंक धोखाधड़ी के आरोप में वांछित करार दिया। इस घोटाले में चोकसी का भतीजा नीरव मोदी भी शामिल था। 

भारत छोड़ने से पहले ली एंटीगुआ की नागरिकता
भारत से भागने के बाद चोकसी अमेरिका गया और बाद में एंटीगुआ में बस गया। हालांकि, भारत छोड़ने से पहले 2017 में ही उसने एंटीगुआ की नागरिकता ले ली थी। वहां से जब वह क्यूबा भागने के प्रयास में था तो उसे डोमिनिका में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उसके वकील ने दावा किया था कि चोकसी को एंटीगुआ से अगवा किया गया है। 


ये भी पढ़ें: Mehul Choksi Arrested: भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारत की प्रत्यर्पण की अपील के बाद कार्रवाई

गिरफ्तारी के बाद डोमिनिका ने चोकसी को एंटीगुआ भेजा
डोमिनिका में गिरफ्तारी के बाद भारत ने चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए अदालत से अपील की, लेकिन डोमिनिका ने उसे वापस एंटीगुआ भेज दिया। बताया जा रहा है कि चोकसी कथित तौर पर बेल्जियम में कैंसर का इलाज कराने के लिए डोमिनिका से गया था। 

2014 से 17 के बीच धोखाधड़ी करने का आरोप
मेहुल चोकसी पर आरोप है कि उसने 2014 से 2017 के बीच, अपने सहयोगियों और पीएनबी के अधिकारियों के साथ मिलीभग करके धोखाधड़ी से लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग और फॉरेन लेटर्स ऑफ क्रेडिट हासिल किए। इसके चलते पीएनबी को 6097.63 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed