फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister of State for External Affairs V Muraleedharan told in Rajya Sabha that Indian passport holders get visa-free entry to 16 countries

राज्यसभा दिनभर : फोरेंसिक पेशेवरों की कमी से डेढ़ लाख मामले लंबित

Wed, 23 Sep 2020 02:48 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 23 Sep 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for External Affairs V Muraleedharan told in Rajya Sabha that Indian passport holders get visa-free entry to 16 countries
राज्यसभा की कार्यवाही - फोटो : ANI

विदेश राज्यमंत्री मुरलीधरन ने राज्यसभा को बताया कि नेपाल, भूटान और मॉरीशियस सहित 16 देशों में भारतीय पासपोर्ट धारकों को बिना वीजा के प्रवेश दिया जाता है। वहीं 43 देश ऐसे हैं, जहां भारतीयों को वहां पहुंचते ही वीजा दे दिया जाता है। जबकि 36 देश ऐसे हैं, जो भारतीय सामान्य पासपोर्ट धारकों को ई-वीजा की सुविधा देते हैं।

विज्ञापन


भारतीयों को नेपाल, भूटान, बारबाडोस, डोमिनिका, ग्रेनाडा, हैती, हांगकांग, मालदीव, मॉरीशियस, मोंटसेराट, नियू द्वीप, सेंट विंसेंट, ग्रेनेडींस, समोआ, सेनेगल, सर्बिया और त्रिनिदाद और टोबैगो में वीजा मुक्त प्रवेश मिलता है।
विज्ञापन


फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी व राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय बिल पास
गुजरात के फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय को उन्नत बनाने वाले राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय बिल मंगलवार को राज्यसभा से पास हो गया। प्रस्तावित विश्वविद्यालय में फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में शोध और इसके विशेषज्ञ तैयार करने में मदद मलेगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय बिल भी पास हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा में संक्षिप्त चर्चा का जवाब देते हुए गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि पुलिस की जांच में उचित फोरेंसिक जांच महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। देश में फोरेंसिक पेशेवरों की कमी के कारण करीब 1.5 लाख मामले लंबित हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में बनने वाली यूनिवर्सिटी से फोरेंसिक विशेषज्ञों के 1.14 लाख पद भरने में मदद मिलेगी। वहीं, राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी बिल के तहत गुजरात में ही राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की भी स्थापना होगी। इसमें पुलिस के क्षेत्र में उच्च मानक की शिक्षा और शोध को बढ़ावा मिलेगा।

ट्रंप के भारत दौरे के समय कोरोना जांच की जरूरत नहीं थी : सरकार
गृह राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने राज्यसभा में बताया कि इस साल फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के समय विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना जांच कराना अनिवार्य नहीं था। क्योंकि उस समय इस बीमारी को महामारी घोषित नहीं किया गया था, इसलिए ट्रंप के उच्चस्तरीय दौरे के दौरान स्थापित नियमों और प्रोटोकॉल का पालन किया गया था।

राष्ट्रपति ट्रंप के 24-25 फरवरी को भारत दौरे के दौरान उनके किसी कर्मी की कोरोना जांच होने पर पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में मंत्री ने कहा कि विश्व बैंक ने कोरोना को महामारी 11 मार्च को घोषित किया था। हालांकि मोदी सरकार ने दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों की 21 हवाई अड्डों पर कोरोना जांच को 4 मार्च को ही अनिवार्य कर दिया था।

कोरोना से प्रभावित करदाताओं को राहत देने वाला कराधान बिल पास
संसद ने कराधान बिल को मंजूरी दे दी। इसके तहत कोरोना महामारी के बीच करदाताओं को जरूरी अनुपालना में काफी राहत मिलेगी। कराधान एवं अन्य कानून (निश्चित प्रावधानों में रियायत एवं संशोधन) बिल-2020 अध्यादेश का स्थान लेगा। इसमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर कानून में कुछ बदलाव किया जाएगा। इस बिल के जरिये करदाताओं को आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा को बढ़ाने और आधार से पैन नंबर को जोड़ने में राहत मिलेगी। इसके साथ ही पीएम केयर्स में दान देने वालों को कर का लाभ मिलेगा।


मार्च से 18 सितंबर तक यौन शोषण के 13,244 मामले दर्ज
महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद को बताया कि इस साल 1 मार्च से 18 सितंबर के बीच राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी, दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के 13,244 मामले दर्ज किए। राज्यसभा में एक लिखित जवाब में ईरानी ने कहा कि एनसीपीसीआर को 1 मार्च से 31 अगस्त तक बाल यौन दुराचार की 420 शिकायतें मिलीं। एक अन्य प्रश्न के जवाब में मंत्री ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के राष्ट्रीय महिला आयोग के आंकड़े को साझा किया। आंकड़ों के मुताबिक एनसीडब्ल्यू को मार्च से 20 सितंबर तक घरेलू हिंसा की 4,350 शिकायतें मिलीं। जबकि महिलाओं के खिलाफ कुल 13,410 अपराध दर्ज किए गए।

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed