फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister Nawab Malik says NCB wants to take top five cases from Anti Narcotics Cell of Maharashtra Police raising questions on intention news in Hindi

नवाब मलिक बोले: महाराष्ट्र पुलिस से ड्रग्स के शीर्ष पांच मामले लेना चाहती है एनसीबी, केंद्र के इरादों पर उठाए सवाल

Fri, 03 Dec 2021 06:34 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 03 Dec 2021 06:34 PM IST
सार

नवाब मलिक ने शुक्रवार को एक बार फिर केंद्र और एनसीबी को निशाने पर लिया। उन्होंने सवाल किया कि क्या एनसीबी अपने उगाही के धंधे को और बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र पुलिस से ड्रग्स के शीर्ष मामले अपने हाथ में लेना चाह रही है। 

विज्ञापन
Minister Nawab Malik says NCB wants to take top five cases from Anti Narcotics Cell of Maharashtra Police raising questions on intention news in Hindi
नवाब मलिक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के नेता नवाब मलिक ने शुक्रवार को कहा कि एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने राज्य पुलिस की एएनसी (एंटी नारकोटिक्स सेल) से इसके पांच शीर्ष मामले एजेंसी को हस्तांतरित करने के लिए कहा है। इसे लेकर नवाब मलिक ने केंद्र सरकार के इरादों पर भी सवाल खड़े किए। 

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि एनसीबी ने यह कदम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर उठाया है। उन्होंने ट्विटर पर शेयर किए एक वीडियो में कहा कि एनसीबी के महानिदेशक ने महाराष्ट्र के डीजी के एक पत्र लिखा था। इस पत्र में गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल के शीर्ष पांच मामले एनसीबी के हवाले करने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन


क्या राज्यों के अधिकार खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार: मलिक
मलिक ने वीडियो में कहा कि सरकार यह बताए कि शीर्ष मामलों का क्राइटेरिया क्या है? क्या यह क्राइटेरिया इस बात पर तय किया जाएगा कि किस मामले में पब्लिसिटी ज्यादा की गई है। उन्होंने सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार राज्यों के अधिकारों को समाप्त करना चाहती है या एनसीबी में जो उगाही का धंधा चल रहा है उसे और बढ़ाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'एनसीबी से ज्यादा काम महाराष्ट्र की एंटी नारकोटिक्स सेल ने किया'
नवाब मलिक ने आगे कहा कि राज्य सरकार अपनी यूनिट के जरिए कार्रवाई करती है। एनसीबी से ज्यादा काम हमारी एएनसी ने किया है। अगर आपकी यूनिट है तो काम करिए, काम नहीं है तो यूनिट बंद कर दीजिए। उन्होंने आरोप लगाया कि एनसीबी की महाराष्ट्र की जोनल इकाई उगाही का धंधा कर रही है और अपनी एक प्राइवेट आर्मी बनाए हुए है।


'एनसीबी के इरादों पर सवाल उठाता है महाराष्ट्र डीजी को लिखा पत्र'
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने उक्त पत्र की प्रति साझा करते हुए कहा कि इस पत्र को पढ़ने के बाद एनसीबी के इरादों पर कई सवाल खड़े होते हैं। जब एनडीपीएस कानून में इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है तो वह (केंद्र सरकार) राज्यों के अधिकारों का हनन करने की कोशिश आखिर क्यों कर रही है? क्या इस कदम के पीछे उनका कुछ और मकसद है?
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed