{"_id":"5f0f8c5b8ebc3e63e442f07f","slug":"minister-mahendra-nath-pandey-said-prime-minister-skill-development-center-will-open-in-every-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय बोले- हर जिले में खुलेंगे प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय बोले- हर जिले में खुलेंगे प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र
Thu, 16 Jul 2020 04:38 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Thu, 16 Jul 2020 04:38 AM IST
विज्ञापन
महेंद्र नाथ पांडेय (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देश के तहत आत्मनिर्भर भारत में हेल्थ, फार्मा, कृषि, इलेट्रानिक आदि उभरते स्किल क्षेत्रों में युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। कौशल विकास पार्ट -3 आत्मनिर्भर भारत पर आधारित होगा। इसमें लोकल फारॅर वोकल थीम के तहत स्थानीय हुनर में युवाओं का स्किल डेवलेपमेंट होगा, ताकि उन्हें रोजगार के लिए दूसरे शहरों की ओर रूख न करना पड़े। इसके चलते देश के हर जिले में प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र खोल जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री ने विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर युवाओं को संबोधित कर रहे हैं। कोविड-19 के चलते मंत्रालय ने स्किल इंडिया की पांचवीं वर्षगाठ इस वर्ष वर्चुअल मोड से मनायी। इससे पहले प्रधानमंत्री ने डिजिटल स्किल्स कॉन्क्लेव में युवाओं को स्किल, री-स्किल और अपस्किल के तीन मूल मंत्र के साथ जीवन में अपने स्किल को बढ़ाने का संदेश दिया था।

पांच करोड़ युवाओं को किया गया प्रशिक्षित
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्किल इंडिया में पिछले पांच सालों में पांच करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। इसमें प्रतिवर्ष एक करोड़ युवा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण ले रहे हैं। आईआईटी और आईआईएम की तर्ज पर तीन आईआईएस खोल गए हैं।
दस देशों के साथ मिलकर करेंगे प्रशिक्षित
भविष्य में दस देशों के साथ मिलकर काम करने की योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए स्किलिंग मैपिंग को अपने स्किलिंग से मिलान कर रहे हैं, ताकि जरूरत पडने पर डॉक्टर, हेल्थकेयर, सहायक भारत से भेजे जा सके। इससे युवाओं को विदेश में रोजगार का बेहतर अवसर मिलेगा।