फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister Dhananjay Munde says that SIT needs to probe violence during Maratha quota agitation in Beed

Maharashtra: 'जांच SIT से कराने की जरूरत', मंत्री धनंजय मुंडे की मांग; मराठा आरक्षण को लेकर हुई हिंसा का मामला

Mon, 06 Nov 2023 06:02 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 06 Nov 2023 06:02 PM IST
सार

मराठा आरक्षण को लेकर हुए आंदोलन के दौरान हुई हिंसा की जांच एसआईटी से करवाने की मांग उठी है। यह मांग सूबे के मंत्री धनंजय मुंडे द्वारा की गई है। उन्होंने कहा, इस संबंध में वे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Minister Dhananjay Munde says that SIT needs to probe violence during Maratha quota agitation in Beed
Dhananjay Munde - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर राजनीति तेज हो गई है। समाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे लगातार मराठों को आरक्षण देने की मांग करते आ रहे हैं। जरांगे के आंदोलन के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिए महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा, हिंसा की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाए।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने आरोप लगाए कि पिछले सप्ताह जिले में हुई हिंसा एक बड़ी साजिश थी। हिंसा के पीछे साजिशकर्ताओं की जांच करने और उसकी पहचान करने के लिए एक एसआईटी गठित करने की आवश्यकता है। बता दें पिछले सप्ताह मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान बीड के कई हिस्सों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं देखी गईं। यहां तक कि लोगों ने कुछ विधायकों के घरों में आग लगा दी थी। 
विज्ञापन


मुंडे ने उन स्थानों का दौरा किया, जहां हिंसा हुई। दौरे के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, माजलगांव में सोलंके के आवास को आग लगा दी गई और भीड़ को काबू नहीं किया जा सका, तो पुलिस मुख्यालय से एक बल इलाके में भेजा गया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह पुलिस की खुफिया विफलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, पुलिस ने लगभग 250 से 300 लोगों की पहचान की है, जिन्होंने सोलंकी के आवास पर हमला किया और बीड शहर में हिंसा में शामिल थे। हालांकि जांच सही रास्ते पर है, जांच को गति देने और मास्टरमाइंड और दोषियों की पहचान करने के लिए एसआईटी जांच की आवश्यकता है। मुंडे ने कहा, वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्रियों से मिलेंगे। इस दौरान बीड हिंसा की एसआईटी जांच की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed