गृह मंत्री बोले- जनता के बिना कोई फैसला नहीं होता, देश की अर्थव्यवस्था 5वें स्थान पर आना पीएम मोदी की देन
अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बार फिर से देश की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान पर पहुंचाया था।
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अहमदाबाद के बावला में किसान सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। कांग्रेस ने इसे 12वें स्थान पर ला दिया। अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बार फिर से देश की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान पर पहुंचाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की अर्थव्यवस्था को 5वें स्थान पर ले आए हैं। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी भारत को ऐसी स्थिति में ले आए हैं जहां देशवासियों की सुने बिना कोई महत्वपूर्ण फैसला नहीं हो सकता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार तक अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं।
गृह मंत्रालय के मुताबिक साइंस सिटी के पास भाइज ओवरब्रिज और मिलन केंद्र समाज वाडी का शाह ने उद्घाटन किया। उन्होंने विरोचननगर के पौराणिक मंदिर मेलडी माताजी के दर्शन कर पूजा की। इसके अलावा एक ईएसआईसी के अस्पताल का शिलान्यास किया। शाह के संसदीय क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने पर किसान ऋण स्वीकार सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं।
भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त से कहा पीएम की रैलियों का खर्च पार्टी के व्यय में जोड़ा जाए
गुजरात में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले भाजपा ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात में चुनावी रैलियों पर होने वाले खर्च को पार्टी के खर्च में जोड़ा जाए। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) से चुनाव प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने की मांग की है। मुख्य चुनाव आयुक्त दो दिवसीय राज्य दौरे पर हैं।
Gujarat | India was 11th largest economy in the world. Congress had brought it down to 12th. It was Atal Bihari Vajpayee who had raised it again to the 11th position. After Narendra Modi became the PM, he brought it to the 5th position: Home Minister Amit Shah pic.twitter.com/9yy9lewei0
— ANI (@ANI) September 26, 2022