फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mining scam: Janardhana Reddy allowed to go to Bellary from Supreme Court

खनन घोटाला : जनार्दन रेड्डी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बेल्लारी जाने की इजाजत

Fri, 07 Jun 2019 08:08 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 07 Jun 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
Mining scam: Janardhana Reddy allowed to go to Bellary from Supreme Court
जनार्दन रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

सुप्रीम कोर्ट ने खनन घोटाले में आरोपी कर्नाटक के पूर्व मंत्री जी जनार्दन रेड्डी को बीमार ससुर का हाल जानने के लिए बेल्लारी जाने की इजाजत दे दी है। शुक्रवार को रेड्डी की याचिका पर जस्टिस इंदिरा बनर्जी और अजय रस्तोगी की अवकाशपीठ ने सुनवाई की। रेड्डी ने याचिका में कहा था कि उनके ससुर बेल्लारी स्थित अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। 

विज्ञापन


जनवरी 2015 में शीर्ष अदालत ने तीन साल जेल में रहने के बाद रेड्डी को जमानत दी थी। साथ ही उन्हें कर्नाटक स्थित उनके गृहनगर बेल्लारी और आंध्र प्रदेश में अनंतपुर व कडपा न जाने के निर्देश भी दिए थे।  शुक्रवार को अवकाशपीठ ने 35 हजार करोड़ रुपये के घोटाले में आरोपियों के खिलाफ पिछले छह सालों में आरोप तय न होने पर चिंता भी जाहिर की। इस मामले में जनार्दन रेड्डी और उनके बहनोई बी वी श्रीनिवास रेड्डी को बेल्लारी में सीबीआई ने सितंबर 2011 में गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed