फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Millions of Indian households waging difficult battle against 'extreme inflation': Rahul slams LPG cylinder hike

घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े: राहुल का केंद्र पर हमला, कहा- महंगाई और बेरोजगारी से लड़ रहे लाखों भारतीय परिवार

Sat, 07 May 2022 04:37 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 07 May 2022 04:37 PM IST
सार

राहुल ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने आम आदमी की सुरक्षा के लिए कांग्रेस द्वारा लागू सभी सुरक्षा उपाय हटा दिए हैं।
 

विज्ञापन
Millions of Indian households waging difficult battle against 'extreme inflation': Rahul slams LPG cylinder hike
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर सरकार को घेरा। पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि लाखों भारतीय परिवार अत्यधिक महंगाई, बेरोजगारी और खराब शासन के खिलाफ एक कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए और इसे उसी स्तर पर लाना चाहिए जैसा कि 2014 में सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए था।

विज्ञापन


घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में शनिवार को 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नए सशोधन के साथ 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमत अब शनिवार से 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर होगी। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान एक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 414 रुपये थी और हर सिलेंडर पर 827 रुपये की सब्सिडी दी जा रही थी।
विज्ञापन


राहुल का आरोप, मोदी सरकार ने कांग्रेस द्वारा लागू सभी सुरक्षा उपाय हटाए 
राहुल ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने आम आदमी की सुरक्षा के लिए कांग्रेस द्वारा लागू सभी सुरक्षा उपाय हटा दिए हैं। राहुल ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, आज लाखों भारतीय परिवार अत्यधिक मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और खराब शासन के खिलाफ एक कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने हैशटैग 'महंगाई मुक्त भारत' और 'बीजेपीफेल्सइंडिया' के साथ कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ऐसा कभी नहीं होने दिया। हम जरूरतमंद परिवारों का समर्थन करते हैं और हमेशा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की खबर के बाद कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि मोदी सरकार ने पिछले आठ वर्षों में सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमत में 585 रुपये से अधिक की वृद्धि की है और दी जाने वाली सब्सिडी को भी समाप्त कर दिया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, भाजपा अमीर है, लोग लाचार हैं। भाजपा शासन में सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम ढाई गुना बढ़ गए हैं। एलपीजी सिलेंडर अब मध्यम वर्ग और गरीबों की पहुंच से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed