फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Milind Deora VS Aaditya Thackeray on hoardings in the open spaces of the coastal road issues news updates

Mumbai: होर्डिंग की योजना को लेकर आदित्य ठाकरे का BJP पर वार, देवड़ा बोले- BMC को बेवजह लव लेटर लिखना बंद करें

Mon, 05 Aug 2024 11:57 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 05 Aug 2024 11:57 AM IST
सार

शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे और मिलिंद देवड़ा के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। ठाकरे ने मुंबई कोस्टल रोड के किनारे खुले स्थानों पर होर्डिंग्स लगाने के संबंध में बृहन्मुंबई नगर निगम को पत्र लिखकर एक शिकायत दी है।

विज्ञापन
Milind Deora VS Aaditya Thackeray on hoardings in the open spaces of the coastal road issues news updates
आदित्य ठाकरे पर मिलिंद देवड़ा का वार - फोटो : एएनआई

विस्तार

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाजपा के बीच एक बार फिर जुबानी जंग छिड़ गई है। शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई कोस्टल रोड के किनारे खुले स्थानों पर होर्डिंग्स लगाने के संबंध में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को पत्र लिखकर एक शिकायत दी है। इस पर शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने पलटवार करते हुए कहा कि बीएमसी को बेवजह लव लेटर मत भेजिए। 

विज्ञापन


आदित्य ठाकरे का बीएमसी को पत्र
दरअसल, आदित्य ठाकरे ने बृहन्मुंबई नगर निगम के नगर आयुक्त को लिखा पत्र सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किया। उन्होंने इसमें लिखा, 'मुंबई कोस्टल रोड शिवसेना (यूबीटी) का एक ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसे पूरा करने में दुर्भाग्य से वर्तमान में सत्ता संभाल रहे लोगों ने देरी कर दी। हालांकि, भारी लागत बढ़ने के बाद कुछ हिस्सों में काम शुरू किया गया। अब जानकारी में आया है कि आपने (बीएमसी) ने उसी कोस्टल सड़क के पास खुली जगहों और कोस्टल सड़क के पास बगीचों में कई होर्डिंग्स को लगाने की मंजूरी दे दी है।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा, 'यह होर्डिंग मुक्त कोस्टल सड़क के विचार के खिलाफ है, जिसे शिवसेना (यूबीटी) की अवधारणा के अनुसार विकसित किया जा रहा है। यह सुप्रीम कोर्ट को सौंपे गए उस हलफनामे का भी स्पष्ट उल्लंघन है कि तटीय सड़क का व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिकों की जान खतरे में डाली जा रही
ठाकरे ने आगे लिखा, 'सुनने में यह भी आ रहा है कि कोस्टल रोड से सटे टाटा गार्डन और हाजी अली गार्डन में भाजपा के ठेकेदार मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए कई होर्डिंग्स को मंजूरी दी गई है। ये दोनों स्थान 'तटीय विनियमन क्षेत्र' (सीआरजेड) 2 के अंतर्गत आते हैं और ये बगीचे हैं, जहां बच्चे और वरिष्ठ नागरिक दिन भर घूमते रहते हैं। एक ओर जहां नागरिकों की जान खतरे में डाली जा रही है। वहीं दूसरी ओर इन होर्डिंग्स से मुंबई नगर निगम को मामूली राजस्व मिलेगा।'

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पश्चिमी तट पर चक्रवातों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कोस्टल सड़क के किनारे होर्डिंग की अनुमति देने से जीवन और संपत्ति को खतरा हो सकता है। अगर घाटकोपर हादसे जैसी कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसकी जिम्मेदार बीएमसी होगी। इसके अलावा दरों में भारी अंतर होने के कारण इस टेंडर में घोर वित्तीय अनियमितताएं भी दर्शाई गई हैं और टेंडर प्रक्रिया में छेड़छाड़ करने का प्रयास किया गया है।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं आपसे विनम्र अनुरोध करता हूं कि इन अनुबंधों को तुरंत रद्द करें और वित्तीय अनियमितताओं के लिए इन दोनों निविदाओं की विस्तृत जांच करें।'

मिलिंद देवड़ा का पलटवार
इसी पत्र को लेकर भाजपा की सहयोगी शिवसेना के नेता ने आदित्य ठाकरे पर जमकर पलटवार किया। शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा, 'फालतू के मुद्दों पर बीएमसी के नगर आयुक्त को लव लेटर लिखने के बजाय मुंबई के विकास के लिए वास्तविक एजेंडा पेश करें। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डीसीएम देव फडणवीस के नेतृत्व में हमने मुंबई में बुनियादी ढांचे में पर्याप्त प्रगति देखी है। जब आपने मुंबई मेट्रो जैसी बड़ी परियोजनाओं को रोक दिया तो महायुति ने उन्हें समय सीमा से पहले पूरा करने के लिए अथक प्रयास किया।'


उन्होंने आगे कहा, 'स्पष्ट रूप से, मुंबई को महालक्ष्मी रेसकोर्स में सबसे बड़ा सार्वजनिक पार्क मिलेगा, जो आपके 2013 के थीम पार्क के विचार को अभूतपूर्व हरियाली से बदल देगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed