फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Migrant labourer sells 15 day old daughter due to poverty in Assam, police rescued baby

गरीबी के चलते प्रवासी मजदूर ने बेच दी अपनी ही नवजात बच्ची, पुलिस ने बचाया

Fri, 24 Jul 2020 05:02 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकराझर (असम)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकराझर (असम) Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 24 Jul 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Migrant labourer sells 15 day old daughter due to poverty in Assam, police rescued baby
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

गरीबी और कोरोना संकट की वजह से काम न मिलने के चलते असम के एक प्रवासी मजदूर ने अपनी 15 दिन पहले जन्मी बच्ची को 45 हजार रुपये में बेच दिया। हालांकि, पुलिस ने बच्ची को बचा लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति व दो महिलाओं को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


मानव तस्करी के खिलाफ काम करने वाले एक एनजीओ के अधिकारी ने बताया कि कोकराझर जिले के गांव धनतोला मंडारिया का निवासी दीपक ब्रह्मा हाल ही में गुजरात से लौटा था। वहां पर मजदूरी करता था। इसके पास कोई नौकरी नहीं थी और ऐसे में उसके लिए परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दीपक के गुजरात से वापस आने के बाद उसका परिवार कोछुगांव पतकटा गांव में अपने रिश्तेदारों के साथ रहने लगा था। नेदान फाउंडेशन के चेयरमैन दिगंबर नरजरी ने कहा कि ऐसे समय में दीपक की पत्नी ने बच्ची को जन्म दिया। यह उनकी दूसरी बच्ची थी। पहली बच्ची की आयु एक साल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिगंबर ने बताया कि दीपक ने इस दौरान काम ढूंढने की कोशिश की लेकिन लॉकडाउन और महामारी के चलते उसे काम नहीं मिल पाया। जब आमदनी के सभी रास्ते उसे बंद नजर आने लगे तो उसने नवजात बच्ची को ही बेचने का फैसला कर लिया और दो जुलाई को मजह 45 हजार रुपये में दो महिलाओं को बच्ची बेच दी। 

दीपक ने यह बात अपनी पत्नी को भी नहीं बताई। जब उसकी पत्नी और गांववालों के इस बात का पता चला तो उन्होंने कोछुगांव पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जानकारी मिलते ही कार्रवाई की और दो महिलाओं के पास से बच्ची को बरामद कर लिया। दोनों महिलाएं बहनें बताई जा रही हैं। 


पुलिस ने दोनों महिलाओं और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पूछताछ के दौरान महिलाओं ने दावा किया कि उन्होंने बच्ची को उनसे संबंधित एक संतानविहीन पति-पत्नी के लिए खरीदा था। महिलाओं ने मानव तस्करी के आरोपों से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed