फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MiG-27 aircraft to fly into sunset on Dec 31

35 साल सेवा देने के बाद 31 दिसंबर को वायु सेना के बेड़े से विदा हो जाएगा मिग-27

Mon, 04 Nov 2019 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
MiG-27 aircraft to fly into sunset on Dec 31
मिग-27 लड़ाकू विमान

भारतीय वायुसेना को साढ़े तीन दशक तक अपनी सेवा देने के बाद मिग-27 लड़ाकू विमान दिसंबर में विदा हो जाएगा। भारतीय वायुसेना के सूत्रों के मुताबिक बेड़े को औपचारिक रूप से 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त किया जा रहा है। जोधपुर एयरबेस में इसके लिए एक विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा।  

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्क्वाड्रन अधिकारियों के अलावा वायुसेना के अन्य सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मी जो विमान से जुड़े हैं वे इस विदाई समारोह में भाग लेंगे। 
विज्ञापन


भारत में इसे 'बहादुर' नाम दिया गया। सोवियत मूल के इस मिग -27 को 1984 में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था और उसके बाद से अब तक इसने सात परिचालन स्क्वाड्रन और अन्य युद्ध प्रशिक्षण और रणनीति-मूल्यांकन प्रतिष्ठानों में सेवा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने 2004 में 165 मिग 27 एयरक्राफ्ट का निर्माण किया और उनमें से कुछ में अपग्रेड करते हुए उसका नाम मिग- 27 यूपीजी दिया।  


बता दें कि 35 साल तक लगातार सेवा देने वाले मिग-27 को भारतीय वायु सेना ने रिटायर करने का निर्णय लिया है। वायु सेना अपने इस हीरो को 87वें एयरफोर्स डे पर गर्मजोशी के साथ विदाई दे चुका है। लेकिन आधाकारिक रूप से जोधपुर एयरबेस पर इसके लिए विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed