{"_id":"5c768243bdec2229d2398a64","slug":"mig-21-vs-f16-fighter-jets-firepower-comparison-amidst-india-pakistan-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने पाक के एफ-16 विमान को मार गिराया, क्या हैं मिग-21 और एफ-16 की खासियतें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत ने पाक के एफ-16 विमान को मार गिराया, क्या हैं मिग-21 और एफ-16 की खासियतें
Wed, 27 Feb 2019 06:14 PM IST
Prabudhh Jain
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Wed, 27 Feb 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
मिग 21 बनाम एफ-16 लड़ाकू विमान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान में सीमा पर छिड़े तनाव के बीच दोनों देशों की सैन्य शक्ति पर भी चर्चा होने लगी है। भारत के मिराज-2000 ने जिस तरह पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह किया उसके बाद पाकिस्तान भी आज भारत की सीमा में दाखिल हुआ। जिसके बाद उसके एफ-16 विमान को मार गिराया गया। इस बीच भारत का एक मिग-21 भी लापता हो गया है।
विज्ञापन
मिग-21 की खासियतें
- मिग-21 सोवियत रूस का बनाया हुआ लड़ाकू विमान है। जिसे पश्चिम में फिशबेड नाम से भी जाना जाता है। पहली बार ये 1972 में सेवा में आया। तब से अब तक मिग में कई बदलाव हुए हैं।
- मिग-21 खासी तादाद में गोला-बारूद ले जाने में सक्षम है।
- कॉकपिट के बायीं ओर से गोलियां बरसाने का इंतजाम है। 420 राउंड ले जाए जा सकते हैं।
- हवा से हवा और हवा से जमीन तक मार करने वाली मिसाइलें ले जाइ जा सकती हैं।
- 1000 किलो तक के वजन वाले कई तरह के बम भी मिग-21 के जरिए ले जाकर दुश्मन पर बरसाए जा सकते हैं। इनमें केमिकल और क्लस्टर बम भी शामिल हैं।
- कुल 2000 किलो तक का गोला बारूद मिग पर लोड किया जा सकता है।
- मिग-21 की अधिकतम रफ्तार 2230 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
विज्ञापन
एफ-16 की खासियतें
- एफ-16 को फाइटिंग फाल्कन और वाइपर नामों से भी जाना जाता है। इसका निर्माण अमेरिका करता है।
- ये दुनिया के सबसे मशहूर लड़ाकू विमानों में से है।
- हवा से हवा में मार करने वाली 6 मिसाइलें ले जाने में सक्षम। हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलें ले जाना संभव।
- कुछ परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम।
- 9 जगहों पर बम और मिसाइलें फिट की जा सकती हैं।
- ये हर मौसम में अपने लक्ष्य का निर्धारण कर सकता है।
- अधिकतम रफ्तार 2414 किलोमीटर प्रति घंटा