फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   middlemen Politicians may have helped Iqbal kaskar net 100 crore in 3 years

दाऊद के भाई का पॉलिटिकल कनेक्शन, नेताओं की मदद से 3 साल में बनाए 100 करोड़

Wed, 20 Sep 2017 01:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 20 Sep 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
middlemen Politicians may have helped Iqbal kaskar net 100 crore in 3 years
दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उसे एक कारोबारी से रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इकबाल को ठाणे क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक इकबाल कासकर ने पिछले तीन सालों में बिल्डरों, कारोबारी और ज्वैलर्स से लगभग 100 करोड़ रुपये की उगाही की है। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मामले में किसी नेता का भी हाथ है या नहीं।
विज्ञापन


पढ़ें: ठाणे फिरौती मामले में पुलिस तलाश रही डी कंपनी कनेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस दो लोकल एनसीपी नेताओं के बारे में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इन नेताओं ने इकबाल कासकर और बिल्डरों के बीच में बिचौलिये का काम किया था। ठाणे पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या दाऊद इस पूरे रैकेट में शामिल था या नहीं।

इकबाल अपने भाई डॉन दाऊद इब्राहिम की धौंस देकर लोगों को धमकाता था

middlemen Politicians may have helped Iqbal kaskar net 100 crore in 3 years

क्या इन पैसों को हवाला के जरिए दाऊद इब्राहिम को भेजा गया है?  जानकारी के मुताबिक, इकबाल कासकर गैंग के कुछ लोगों ने एक बिल्डर को फोन पर धमकी देकर फिरौती की मांग की थी। कारोबारी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था।

बताया जा रहा है कि इकबाल अपने भाई डॉन दाऊद इब्राहिम की धौंस देकर लोगों को धमकाता था लेकिन, कभी सीधे तौर पर वह पकड़ में नही आया। सबूत हाथ लगने के बाद इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने सोमवार की रात इकबाल को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed