फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Microsoft: Microsoft's technical problem persists, passengers upset due to long queues outside airports

Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी समस्या से चेन्नई में थोड़ी सेवा बाधित, यात्रियों से अपील फिर से करें बुकिंग

Sat, 20 Jul 2024 11:13 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sat, 20 Jul 2024 11:13 AM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी समस्या के कारण दूसरे दिन भी हवाई सेवाएं प्रभावित है। हवाई अड्डों के बाहर यात्रियों की लंबी कतार लगी हुई है। 

विज्ञापन
Microsoft: Microsoft's technical problem persists, passengers upset due to long queues outside airports
हवाई अड्डों के बाहर इंतजार करते यात्री - फोटो : एएनआई

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी समस्या दूसरे दिन भी यात्रियों को असुविधा हुई। हवाई अड्डों के बाहर यात्रियों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं सरकार का कहना है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार दोपहर तक व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। 
विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज की वजह से दुनिया भर में बैंकिंग और उड़ान सेवाओं पर असर देखने को मिला। शुक्रवार सुबह से इसकी वजह से कई संस्थान के काम ठप्प पड़े हैं। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट इसको ठीक करने की कोशिश कर रहा है। एयरपोर्ट पर यात्रियों को भी परेशानी हो रही है। उड़ान रद्द हो गईं, एयरपोर्ट पर यात्री यहां से वहां भटकते दिख रहे हैं। दोबारा उड़ान की प्रतीक्षा में यात्री एयरपोर्ट पर ही टहलते नजर आ रहे हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी यात्री की काफी भीड़ नजर आ रही है, जो उड़ान शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं माइक्रोसॉफ्ट की खराबी से उड़ान संचालन प्रभावित होने के कारण चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर लोग कतार में खड़े हैं।
विज्ञापन

 

वहीं एक यात्री ने कहा, "मैं कल मुंबई से बेंगलुरु जा रहा था। उड़ान रद्द हो गई, हालांकि हमें सेवा प्रदान की गई थी, लेकिन उन्होंने हमें जगह नहीं दी। हम पूरी रात सोए नहीं हैं। तकनीकी समस्या के कारण यह सब हुआ है। हमें एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश नहीं मिला। हमें इंतजार करने के लिए कहा गया।"
 

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक यात्री ने कहा, "मैं लंदन जा रहा हूं और मेरी फ्लाइट कम से कम आधे घंटे की देरी से चल रही है। एयरपोर्ट के बाहर लंबी कतार लगी हुई है। ज्यादातर फ्लाइट्स में देरी हो रही है। चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री ने कहा, "मैं श्रीलंका का एक मेडिकल डॉक्टर हूं। मुझे व्याख्यान देने के लिए भुवनेश्वर जाना था, लेकिन कल रात मेरी उड़ान रद्द हो गई। फिर आज सुबह, मुझे भुवनेश्वर वापस जाने के लिए कोई उड़ान नहीं मिल पाई। इसलिए मैं श्रीलंका वापस जा रहा हूं, लेकिन अब मुझे कोई उड़ान नहीं मिल पा रही है, इसलिए मैं यहां फंस गया हूं।"
 

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक यात्री ने कहा, "मैं हैदराबाद होते हुए दुबई जा रहा हूं। मेरे पास ऑनलाइन टिकट है, हमने बोर्डिंग पास लेने की कोशिश की लेकिन मशीन काम नहीं कर रही है। इसे मैन्युअली लेने की कोशिश करेंगे।

दोपहर तक सब ठीक होने की उम्मीद
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जानकारी दी है कि शनिवार सुबह तीन बजे से सभी हवाई अड्डों पर एयरलाइन सिस्टम सामान्य रूप से काम करने लगा है। अब उड़ानों का संचालन भी सुचारू रूप से होने लगा है। इसमें बताया गया कि रुकावटों के कारण कुछ बैकलॉग हैं, जो कि धीरे-धीरे दूर किए जा रहे हैं। इसमें यह भी बताया गया कि उम्मीद है कि सभी मुद्दे दोपहर तक हल हो जाएंगे। 

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री बोले- अब सब ठीक है
वहीं माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज के बीच फ्लाइट ऑपरेशन पर, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर महोल ने कहा, "कल, आउटेज के कारण फ्लाइट ऑपरेशन में समस्याएं थीं। लेकिन शनिवार को माइक्रोसॉफ्ट ने इस समस्या को हल कर दिया है, फ्लाइट ऑपरेशन फिर से शुरू हो गया है। यह सामान्य हो गया है। शुक्रवार को यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था, लेकिन शनिवार को डीजीसीए ने हमें सूचित किया है कि अब ऑपरेशन सुचारू रूप से चल रहा है।"

चेन्नई हवाई अड्डे पर एयरलाइन हुईं थोड़ी प्रभावित
चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट की खराबी के कारण शनिवार को घरेलू क्षेत्र में करीब छह से आठ उड़ानें रद्द कर दी गईं। 19 जुलाई को सर्वर में खराबी के कारण हवाई अड्डे पर नियमित गतिविधियों में व्यवधान उत्पन्न होने के कारण यात्रियों को आज मैन्युअल हस्तलिखित पास की जगह कम्प्यूटरीकृत बोर्डिंग पास जारी किए गए। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में शनिवार को कोई रद्दीकरण नहीं हुआ और दोहा, कुवैत जाने वाली कुछ उड़ानें कुछ घंटों के लिए लेट रहीं। एक अधिकारी ने बताया, कोयंबटूर, कोलकाता, कोच्चि, पुणे में परिचालन करने वाली एयरलाइनों सहित घरेलू क्षेत्र में करीब छह उड़ानें शनिवार को कुछ एयरलाइनों द्वारा रद्द कर दी गईं। अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर कोई रद्दीकरण नहीं हुआ और कुछ एयरलाइनों ने प्रस्थान और आगमन में देरी की सूचना दी। एक अधिसूचना में, चेन्नई हवाई अड्डे ने यात्रियों से फिर बुकिंग और रिफंड की जानकारी के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed