फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Microsoft CEO Satya Nadella said Make in India helpful in reach every corner of India increasing investment

Microsoft CEO: नडेला बोले- मेक इन इंडिया के जरिये देश के हर कोने तक पहुंचने व निवेश बढ़ाने में मिलेगी मदद

Thu, 05 Jan 2023 05:31 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 05 Jan 2023 05:31 AM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट के ‘टेक फॉर गुड एंड एजुकेशन’ कार्यक्रम में नडेला ने कहा, ऐसा नहीं है कि सिर्फ हम भारत में ही निवेश कर रहे हैं बल्कि हर कोई कर रहा है।

विज्ञापन
Microsoft CEO Satya Nadella said Make in India helpful in reach every corner of India increasing investment
सत्य नडेला

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन एवं सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि मेक इन इंडिया भारत के हर कोने तक पहुंचने और निवेश बढ़ाने में मददगार साबित होने वाला है। सभी एप्लिकेशन में इस्तेमाल होने वाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमताएं एक तरह से मेक इन इंडिया हैं।
विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट के ‘टेक फॉर गुड एंड एजुकेशन’ कार्यक्रम में बुधवार उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि सिर्फ हम भारत में ही निवेश कर रहे हैं बल्कि हर कोई कर रहा है। यही हमें देश के हर कोने तक पहुंचने में मदद करने वाला है। माइक्रोसॉफ्ट की भारत के प्रति बहुत अधिक प्रतिबद्धता है। कंपनी देश में निवेश कर रही है। यह सबसे बड़ी जगह है, जहां हमने मानव संसाधन में निवेश किया है। 
विज्ञापन


प्रौद्योगिकी से समावेशी विकास को मिलेगा बढ़ावा
नडेला ने कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि और प्रौद्योगिकी के जरिये ही समावेशन एवं सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा। समावेशी विकास का मतलब है, आर्थिक वृद्धि में सबको शामिल करना। यह सभी लोगों की भागीदारी, एक-दूसरे के कौशल, प्रौद्योगिकियों और प्रयासों का लाभ उठाने में सक्षम होने के बारे में है ताकि हम अपने समुदाय एवं समाज में सकारात्मक और व्यापक बदलाव ला सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed