{"_id":"697694fffebde450b10d0767","slug":"mh-updates-of-26-jan-maharashtra-tourism-dept-bharat-parv-mumbai-politics-crime-2026-01-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: भारत पर्व 2026 में दिखेगी महाराष्ट्र के पर्यटन की झलक; मेफेड्रोन फैक्टरी से ₹55 करोड़ की ड्रग्स जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: भारत पर्व 2026 में दिखेगी महाराष्ट्र के पर्यटन की झलक; मेफेड्रोन फैक्टरी से ₹55 करोड़ की ड्रग्स जब्त
Mon, 26 Jan 2026 03:41 AM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 26 Jan 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र पर्यटन विभाग 26 जनवरी से दिल्ली में शुरू हो रहे भारत पर्व 2026 में राज्य की प्रमुख पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करेगा। यह आयोजन गणतंत्र दिवस समारोह के तहत केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा किया जाता है, जिसमें देश की सांस्कृतिक विविधता को एक मंच पर दिखाया जाता है।
भारत पर्व में महाराष्ट्र सरकार लाल किले के लॉन और ज्ञान पथ पर एक विशेष पवेलियन लगाएगी। यहां राज्य की ऐतिहासिक विरासत, सुंदर समुद्र तटों, और छत्रपति शिवाजी महाराज के समय के प्रसिद्ध किलों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा लोक कला, पारंपरिक नृत्य, हस्तशिल्प और पर्यटन से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव संजय खंडारे ने कहा कि इस आयोजन से देशभर के पर्यटक और उद्यमी महाराष्ट्र के पर्यटन क्षेत्र से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे। वहीं, पर्यटन निदेशक बी. एन. पाटिल ने बताया कि पवेलियन में आने वाले लोगों को महाराष्ट्र की संस्कृति और मेहमाननवाजी का जीवंत अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
भारत पर्व 2026 में गणतंत्र दिवस परेड की झांकियों की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूड कोर्ट और हस्तशिल्प स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटकों और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के आने की उम्मीद है। इससे महाराष्ट्र को अपने पर्यटन को बढ़ावा देने का अच्छा मौका मिलेगा।
सांविधान को कमजोर करने की चल रही साजिश: सिद्धारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को चेतावनी दी कि संविधान को कमजोर करने और सांविधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता खत्म करने की एक 'साजिश' चल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिशों से संविधान के अप्रासंगिक बनने का खतरा है। उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगों से संविधान की रक्षा करने का संकल्प लेने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने यह बात राज्य के लोगों के नाम अपने 77वें गणतंत्र दिवस के संदेश में कही।
सिद्धारमैया ने कहा कि जो लोग संविधान का विरोध कर रहे हैं, वे सामाजिक बदलाव और सामाजिक न्याय के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग गरीबों, किसानों, मजदूरों, दलितों और शोषित वर्गों के हित में बने कानूनों और योजनाओं का भी विरोध करते हैं, जिसे जनता को समझना चाहिए। उन्होंने एक बयान में कहा कि जब बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर ने देश को संविधान दिया था, तब भी कुछ लोग इसके विरोध में थे। आज भी कहीं-कहीं संविधान को बदलने या खत्म करने की बातें सुनाई देती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग जानते हैं कि संविधान को सीधे खत्म करना आसान नहीं है, वे इसे धीरे-धीरे कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक खतरनाक साजिश है, जो धीरे-धीरे जहर की तरह फैल रही है। हमें सांविधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता छीनकर संविधान को कमजोर करने की इस साजिश से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हम संविधान की रक्षा करेंगे, तो संविधान हमारी रक्षा करेगा और देश सुरक्षित रहेगा। इसी भावना के साथ उन्होंने गणतंत्र दिवस पर सभी से संविधान की रक्षा का संकल्प लेने का आग्रह किया।

महाराष्ट्र में मेफेड्रोन फैक्टरी पकड़ी 55 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त
महाराष्ट्र में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सतारा जिले में एक मोबाइल मेफेड्रोन फैक्टरी इकाई का भंडाफोड़ किया है। फैक्टरी से 55 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि प्राप्त सूचनाओं के आधार पर, डीआरआई अधिकारियों ने शुक्रवार को कराड तहसील के एक दूरस्थ गांव में ऑपरेशन चलाकर यह फैक्टरी पकड़ी। अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी से जब्त सामग्री में 11.848 किलोग्राम तरल रूप में, 9.326 किलोग्राम अर्ध-तरल रूप में और 738 ग्राम क्रिस्टलीय रूप में मादक पदार्थ शामिल थे। साथ ही 71.5 किलोग्राम कच्चा माल भी बरामद किया गया जिससे 15 किलोग्राम मेपेड्रोन का उत्पादन किया जा सकता था, जिनकी कुल कीमत लगभग 55 करोड़ रुपये है। मेफेड्रोन एक कृत्रिम उत्तेजक पदार्थ है और इसे आमतौर पर पार्टी ड्रग के रूप में जाना जाता है। इससे स्वास्थ्य को गंभीर खतरे हो सकते हैं।

मुंबई की ऊंची इमारत से कूदकर 21 वर्षीय युवक की मौत
मुंबई के वडाला इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 21 वर्षीय युवक ने एक ऊंची इमारत की 21वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हैदर कराचीवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हैदर को शराब पीने की लत थी, जिसके कारण परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार तड़के उसके माता-पिता से किसी बात पर बहस हो गई, जिसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गया। कुछ समय बाद उसके पिता यूसुफ कराचीवाला को विले पार्ले पुलिस स्टेशन से फोन आया कि उनका बेटा नशे की हालत में है और उसे घर ले जाना चाहिए।
सुबह करीब 6 बजे पिता अपने बेटे को घर ले आए। घर पहुंचने पर माता-पिता ने उसे शराब छोड़ने की सलाह दी, क्योंकि उनके धर्म में शराब पीना मना है। इसके बाद हैदर अपने कमरे में चला गया। करीब 8:15 बजे उसके पिता को पता चला कि उसने अपने कमरे की खिड़की से कूदकर जान दे दी है। पुलिस की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिक जानकारी के आधार पर आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।

तिरंगे के रंगों से रोशन हुआ मुंबई एयरपोर्ट
मुंबई में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को भारतीय ध्वज के रंगों से रोशन किया गया।

#WATCH | Mumbai | Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport illuminated in the colours of the Indian flag on the occassion of the 77th Republic Day. pic.twitter.com/rSVfHz9GDd
— ANI (@ANI) January 25, 2026