फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Metroman Sreedharan said Hindu girls being tricked for marriage in Kerala I am against forced conversion

मेट्रोमैन श्रीधरन बोले- 'केरल में शादी के लिए बरगलाई जा रहीं हिंदू लड़कियां, मैं जबरन धर्मांतरण के खिलाफ'

Sun, 21 Feb 2021 05:02 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोच्चि
एजेंसी, कोच्चि Published by: देव कश्यप Updated Sun, 21 Feb 2021 05:02 AM IST
विज्ञापन
Metroman Sreedharan said Hindu girls being tricked for marriage in Kerala I am against forced conversion
ई श्रीधरन - फोटो : फाइल फो, अमर उजाला

हाल ही में भाजपा में शामिल हुए मेट्रोमैन ई श्रीधरन ने कहा, मैं जबरन धर्मांतरण के खिलाफ हूं, क्योंकि मैंने केरल में देखा है कि शादी के लिए कई हिंदू लड़कियों को बरगलाया जा रहा है।

विज्ञापन


एक न्यूज चैनल से जबरन धर्मांतरण के बारे में बातचीत में 88 वर्षीय श्रीधरन ने कहा, जबरन धर्मांतरण...हां, मैं देख रहा हूं कि केरल में क्या हो रहा है। शादी के लिए हिंदू लड़कियों को किस तरह से बरगलाया जा रहा है और वे किस तरह जबरन धर्मांतरण से पीड़ित हैं...न केवल हिंदू बल्कि मुस्लिम, ईसाई लड़कियों को भी शादी के लिए धोखा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं निश्चित रूप से जबरन धर्मांतरण का विरोध करूंगा। श्रीधरन का बयान ऐसे समय आया है, जब जबरन धर्मांतरण को लेकर भाजपा शासित राज्यों में यह शब्द चर्चा में है। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में इसके खिलाफ कानून बनाया गया है। वहीं, श्रीधरन बीफ के भी खिलाफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में भाजपा के गोमांस के खिलाफ अभियान के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, निजी तौर पर मैं पूर्णरूपेण शाकाहारी हूं। यहां तक कि मैं अंडे भी नहीं खाता। निश्चित तौर पर मैं यह पसंद नहीं करूंगा कि कोई भी मांस खाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed