फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Metro car shed in Mumbai: Maharashtra Government take back order of land allotment Bombay High Court maintain status quo

मुंबई के चर्चित मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट पर रोक, ठाकरे सरकार को झटका

Wed, 16 Dec 2020 12:02 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 16 Dec 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
Metro car shed in Mumbai: Maharashtra Government take back order of land allotment Bombay High Court maintain status quo
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई के विवादित मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी हैै। यह आदेश महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार को झटका माना जा रहा है। पिछले वर्ष आरे में इस प्रोजेक्ट के निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद इसे कांजूर मार्ग पर बनाने का फैसला किया गया था। अब इस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकार्ट ने 'मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण'(एमएमआरडीए) को यथास्थिति बनाए रखने को कहा है। 

विज्ञापन

आरे में सुरक्षित वन भूमि पर शेड बनाने के कड़े विरोध के बाद मुंबई के कांजूर मार्ग पर मेट्रो कार शेड का निर्माण होना था। अब महाराष्ट्र सरकार शेड निर्माण के लिए भूमि आवंटन को लेकर 15 अक्तूबर, 2020 को जारी आदेश वापस लेने को तैयार हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार दूसरे पक्षों की बात सुनने के लिए राजी हो गई थी। राज्य सरकार ने कहा था कि मुम्बई कलेक्टर का फैसला नियमानुसार था, बावजूद इसके राज्य सरकार दूसरे पक्षों की बात सुनने को तैयार है।

इस मामले में केंद्र सरकार का कहना था कि मुंबई कलेक्टर का फैसला नियमानुसार नहीं है। इसे खारिज किया जाना चाहिए। मुंबई के निजी डेवलपर गोराडिया ने भी एमएमआरडीए के कांजुरमार्ग मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट को तुरंत रोकने की मांग की थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed