फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   metro acroos the country will shut down till 31 march

कोरोना के कोहराम के मद्देनजर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक सभी मेट्रो सेवाएं बंद

Sun, 22 Mar 2020 04:10 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 22 Mar 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
metro acroos the country will shut down till 31 march
Delhi Metro - फोटो : सोशल मीडिया

देश भर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6 और कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 370 पहुंच गई है। कोरोना से लड़ने और इसे फैलने से रोकने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। पैसेंजर ट्रेन के बाद सरकार ने अब मेट्रो को बंद करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


रविवार यानि 23 मार्च से 31 मार्च कर देश में मेट्रो के चलने पर रोक लगा दी गई है। कोरोना के डर के बीच सरकार ने अंतरराज्यीय बसों और ट्रेन के संचालन पर रोक लगा दी है। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने सभी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के डायरेक्टर्स को संदेश जारी कर मेट्रो के बंद करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


मंत्रालय के सचिव डी एस मिश्रा ने जानकारी दी कि इस वैश्विक महामारी के मौजूदा हालात में मेट्रो बंद करने का फैसला लिया जा रहा है। जानकारों के मुताबिक लोंगों के बीच निकटता को कम करना है ताकि वायरस के फैलने का गति को कम किया जा सके। अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि मेट्रो कॉर्पोरेशन ज्यादा से ज्यादा इस जानकारी को फैलाएं ताकि रविवार को आम जनता को परेशानी ना हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता कर्फ्यू की वजह से कई जगहों पर पहले से मेट्रो सेवा बंद है लेकिन केंद्र सरकार ने इसे 31 मार्च तक बंद करने का फैसला सुनाया है। हालांकि इससे पहले रेलवे अंतरराज्यीय रेल नेटवर्क पर रोक लगा चुका है। सरकार की तरफ से ये कदम वायरस के इंफेक्शन को फैलने से रोकने के लिए उठाया गया है। 

केंद्र सरकार के आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने दिल्ली मेट्रो को बंद करने का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के बाद अब कोलकाता मेट्रो और मुंबई मोनो रेल नेटवर्क ने भी 31 मार्च तक मेट्रो के संचालन को बंद करने का फैसला कर लिया है।


डीएमआरसी के कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल सरकार के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए 31 मार्च तक मेट्रो के संचालन पर रोक लगा दी गई है। ये कदम कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाया गया है। हालांकि दिल्ली मेट्रो कुछ जरूरी संचालन के लिए आंतरिक तौर पर खुली रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed