फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   - Cold Wave in North India: The Capital Shivered For The Second Consecutive Day, Delhi Temperature Fell Down by 4 Degree Celsius

Weather Update: लगातार दूसरे दिन शीतलहर से कांपी राजधानी, पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस लुढ़का

Wed, 22 Dec 2021 07:01 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 22 Dec 2021 07:01 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार कम 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, कच्छ से लेकर तेलंगाना में शीतलहर जारी है।

विज्ञापन
- Cold Wave in North India: The Capital Shivered For The Second Consecutive Day, Delhi Temperature Fell Down by 4 Degree Celsius
delhi cold

विस्तार

पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा के कारण समूचा उत्तर-पश्चिम भारत शीतलहर की चपेट में है। राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार कम 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, कच्छ से लेकर तेलंगाना में शीतलहर जारी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बुधवार को हवा की गति में कमी आने के कारण ठंड से हल्की राहत मिलेगी।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर से तेलंगाना तक ठंडी हवाओं का प्रकोप, आज से राहत की उम्मीद
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि के मुताबिक, दो पश्चिमी हलचल और उत्तरी दिशा से आने वाली सर्द हवा में कमी आने से बुधवार से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। इससे शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे पहले, सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच कम 3.2 डिग्री तक चला गया था, जो इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा।
विज्ञापन


चिल्ले कलां के पहले दिन कश्मीर घाटी में राहत
कश्मीर में मंगलवार को भीषण सर्दी के 40 दिन वाले चिल्ले कलां की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन पहले ही दिन मौसम मेहरबान रहा। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री रहा जोकि पिछली रात माइनस 5.8 डिग्री था। घाटी के ऊपरी इलाकों में 23 दिसंबर को हलकी बर्फबारी की संभावना है। 26 दिसंबर से मैदानी सहित पहाड़ी इलाकों में भीषण बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज ढलते ही कंपकपी
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा और दिनभर धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। सूरज ढलते ही फिर से लोगों की कंपकंपी छूट गई। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 30 से 94 फीसदी रिकॉर्ड हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed