फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Weather Update: IMD Says Delhi With Other Parts Of North India Remained in The Grip Of Heat

Weather updates: दिल्ली समेत उत्तर भारत के अन्य हिस्से लू की चपेट में रहे

Thu, 08 Jul 2021 01:02 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 08 Jul 2021 01:02 AM IST
सार

आईएमडी ने पहले कहा था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 10 जुलाई के आसपास दिल्ली पहुंच जाएगा, जिससे यह 15 वर्षों में सबसे अधिक विलंबित होगा। आमतौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है।

विज्ञापन
Delhi Weather Update: IMD Says Delhi With Other Parts Of North India Remained in The Grip Of Heat
summer heat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सहित उत्तर भारत के हिस्से बुधवार को लू की चपेट में रहे। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार का दिन जुलाई के महीने में तीसरा लू वाला दिन रहा।

विज्ञापन


सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली एक जुलाई (43.1 डिग्री सेल्सियस) और दो जुलाई (41.3 डिग्री सेल्सियस) को भी लू की चपेट में रही थी। बृहस्पतिवार को भी शहर के कुछ क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन


मैदानी इलाकों के लिए लू की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक हो। आईएमडी ने पहले कहा था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 10 जुलाई के आसपास दिल्ली पहुंच जाएगा, जिससे यह 15 वर्षों में सबसे अधिक विलंबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। पिछले साल मॉनसून 25 जून को दिल्ली पहुंचा था और 29 जून तक पूरे देश में पहुंच गया था।

राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही और श्रीगंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने अगले 48 घंटों में जयपुर, भरतपुर जिलों और बीकानेर संभाग में लू की चेतावनी जारी की है।

हालांकि 10 जुलाई से मानसून के कारण तापमान में तीन-चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। दस-11 जुलाई को उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मानसून 11 से 13 जुलाई के बीच बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चुरू जिलों में दस्तक देगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 15 जुलाई के दौरान ज्यादातर जगहों पर बारिश की संभावना है। 12-13 जुलाई के दौरान जोधपुर संभाग के जिलों में भी मानसून पहुंचने की संभावना है। हरियाणा और पंजाब में बुधवार को भी लू की स्थिति बनी रही, गुरुग्राम में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब में, पटियाला में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिलों में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने कहा, मानसून के निर्धारित समय से पहले अभूतपूर्व भारी बारिश के कारण राज्य बाढ़ का सामना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed