फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meteorological Department's alert regarding Jammu-Kashmir and Himachal Pradesh

Weather Alert: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल के लिए मौसम बन सकता है आफत, बारिश-आंधी तूफान, बर्फबारी को लेकर बड़ा अलर्ट

Fri, 12 Apr 2024 06:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 12 Apr 2024 06:47 PM IST
सार

अमर उजाला से चर्चा में मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने कहा कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 13, 14 और 15 को दोनों राज्यों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। 15 के बाद मौसम सामान्य होने की पूरी उम्मीद है।  

विज्ञापन
Meteorological Department's alert regarding Jammu-Kashmir and Himachal Pradesh
बारिश दिलाएगी गर्मी से निजात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के कारण एक बार फिर परेशानी आने वाली है। प्रदेश में तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में भारी बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सात दिन तक राज्य का मौसम खराब रह सकता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर बाद बुलेटिन जारी किया है। इसमें साफ बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश में 12 अप्रैल से 18 अप्रैल तक मौसम खराब होने का अनुमान है। 13 से 15 अप्रैल तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इसके लिए राज्य सरकार को भी अलर्ट रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। 16, 17 और 18 अप्रैल को भी तेज बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान की भी आशंका है। प्रदेश में 40-50 किमी की रफ्तार से तूफान आ सकता है।
विज्ञापन


दरअसल, हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों में कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। गुरुवार को चंबा, भरमौर, डलहौजी, कसोल, मनाली, कल्पा, रामपुर, सांगला और मंडी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला का कहना है कि स्थानीय वजह से मौसम में बदलाव नहीं हो रहा है। बल्कि, हवाओं और मौसम की वैश्विक प्रणाली में ही बदलाव देखने को मिल रहे है। जलवायु परिवर्तन इसका एक मुख्य कारण है, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में बदल सकता है मौसम
जम्मू कश्मीर में भी मौसम बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 12 अप्रैल को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। लेकिन 13 और 14 अप्रैल को कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं। अमर उजाला से चर्चा में मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने कहा कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 13, 14 और 15 को कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। 15 के बाद मौसम सामान्य होने की पूरी उम्मीद है।  


अभी देश में बना है ये सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में अपनी धुरी के साथ, जो समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, लगभग 76 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 26 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रहा है। इसके अलावा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। बिहार और इससे जुड़े इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मराठवाड़ा और इससे सटे महाराष्ट्र पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed