फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meta gets setback from CCI may have to withdraw some features from India

META: मेटा को झटका, भारत से वापस लेने पड़ सकते हैं कुछ फीचर; 85 करोड़ से अधिक यूजर हो सकते हैं प्रभावित

Thu, 16 Jan 2025 06:42 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 16 Jan 2025 06:42 AM IST
सार

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने पाया कि कंपनी ने अपने प्रभुत्व का दुरुपयोग किया और व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं को 2021 की गोपनीयता नीति को स्वीकार करने के लिए मजबूर किया। मेटा ने इससे उपयोगकर्ता डाटा संग्रह और साझाकरण का विस्तार किया और उसे प्रतिद्वंद्वियों पर अनुचित लाभ मिला।

विज्ञापन
Meta gets setback from CCI may have to withdraw some features from India
मेटा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के व्हाट्सएप मैसेजिंग सर्विसेज के उपयोगकर्ताओं का डाटा विज्ञापन उद्देश्य के लिए मेटा से साझा करने पर रोक वाले आदेश के बाद अमेरिकी कंपनी को भारत से कुछ फीचर हटाने पड़ सकते हैं। इससे कंपनी के कारोबार को भी झटका लगेगा।

विज्ञापन


मेटा ने आयोग के पिछले साल नवंबर में आए आदेश पर रोक लगाने के लिए अपील न्यायाधिकरण का रुख किया है। अमेरिकी कंपनी ने 2,000 पन्नों के आवेदन में भारत में अपने कुछ फीचर हटाने की बात रखी है। अपीलीय न्यायाधिकरण बृहस्पतिवार को मेटा की अपील पर सुनवाई करेगा। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने पाया कि कंपनी ने अपने प्रभुत्व का दुरुपयोग किया और व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं को 2021 की गोपनीयता नीति को स्वीकार करने के लिए मजबूर किया। मेटा ने इससे उपयोगकर्ता डाटा संग्रह और साझाकरण का विस्तार किया और उसे प्रतिद्वंद्वियों पर अनुचित लाभ मिला। आयोग ने 211.65 करोड़ रुपये (2.45 करोड़ डॉलर) का जुर्माना और भारत में डाटा साझा करने की प्रथा पर पांच वर्ष का प्रतिबंध लगाया है। व्हाट्सएप ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि वह मेटा के साथ उपयोगकर्ता का फोन नंबर, लेन-देन डाटा, व्यवसायों के साथ उनके संपर्क और मोबाइल डिवाइस की जानकारी साझा करता है। 
विज्ञापन


भारत मेटा के लिए सबसे बड़ा बाजार
भारत मेटा के लिए सबसे बड़ा बाजार है। इसके 35 करोड़ से अधिक फेसबुक उपयोगकर्ता तथा 50 करोड़ से अधिक लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। सार्वजनिक रूप से, मेटा ने अपने नीति परिवर्तन का बचाव किया और कहा कि वह सीसीआई के आदेश से असहमत है। लेकिन उसकी अपील दाखिल करने की प्रक्रिया ने नियामक की कार्यप्रणाली पर आलोचनात्मक रुख अपनाया है। भारत में विज्ञापन इन्वेंट्री बेचने वाली फेसबुक की पंजीकृत इकाई-फेसबुक इंडिया ऑनलाइन सर्विसेज ने 2023-24 में 3023 करोड़ रुपये (35 करोड़ डॉलर) का राजस्व दर्ज किया, जो कम से कम पांच वर्षों में सबसे अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed