फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   member of the state committee of Kirti Kisan Union, says that Punjab needs a leader who will raise state against Drugs and other challanges

पंजाब चुनाव: 'चिट्टा' का जाल और विदेश जाने की होड़, 'उड़ते पंजाब' की कहानी में बेदाग नहीं 'खाकी और खादी'!

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 19 Jan 2022 06:16 PM IST
सार

कीर्ति किसान यूनियन की राज्य कमेटी के सदस्य रमिन्द्र सिंह ने बताया, भाजपा में चाहे पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह शामिल हों, या पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया, इनसे बात नहीं बनने वाली। इस बार चेहरे का कोई मोल नहीं है। राजनीतिक दलों ने झूठे वादे कर पंजाब को दलदल में फंसा दिया। आज इस सीमावर्ती राज्य में सबसे बड़ा खतरा 'नशा' है। पंजाब को अंधेरी गलियों में धकेलने के लिए 'राजनेता, नौकरशाह और तस्कर', इन तीनों का नेटवर्क जिम्मेदार है...

विज्ञापन
member of the state committee of Kirti Kisan Union, says that Punjab needs a leader who will raise state against Drugs and other challanges
Punjab Election 2022: भाजपा में शामिल हुए पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह - फोटो : Agency

विस्तार

पंजाब में चुनाव जीतने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच तगड़ा मुकाबला बताया जा रहा है। अकाली दल अपना वजूद बचाने की जद्दोजहद में है, तो भाजपा 2027 का लक्ष्य तय कर चुनाव में उतर रही है। किसान संगठन भी राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं, मगर उनके लिए 'समय और दिशा' का चयन ठीक नहीं बताया जा रहा। इन सबके बीच 'पंजाब' खड़ा है जहां 'चिट्टा' (सिंथेटिक ड्रग्स) का बोलबाला है, युवाओं में विदेश जाने की होड़ मची है। 'उड़ते पंजाब' की इस कहानी में 'खाकी और खादी' पर खूब सवाल उठ रहे हैं। इनके गठजोड़ पर सभी चुप हैं।

विज्ञापन


कीर्ति किसान यूनियन की राज्य कमेटी के सदस्य रमिन्द्र सिंह बताते हैं, मुख्यमंत्री कोई भी बन जाए, इससे कोई मतलब नहीं है। आज पंजाब को दोबारा से 'खड़ा' करने वाला नेता चाहिए। सभी दलों के सामने ड्रग्स, खेती, कारोबार और दूसरे मुल्कों में जाती पंजाब की 'क्रीम' यानी युवा, ये चुनौतियां बरकरार हैं। चुनाव में वोट देने से पहले पंजाब का वोटर एक बार जरूर इन मुद्दों पर सोचेगा।

विज्ञापन

पंजाब में वादों की नहीं बदलाव की जरूरत

पंजाब में इस समय चेहरे की बात नहीं हो रही, वोटर मुद्दों पर बोलना चाहता है। कोई भी दल, चाहे वह कितने ही बड़े स्टार प्रचारकों को ही क्यों न ले आएं, लेकिन पंजाब के वोटरों को प्रभावित नहीं कर सकता। यहां अब वादों की नहीं, बल्कि बदलाव लाने वाले की जरूरत है। इस दफा बदलाव आने की आहट सुनाई पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब को ड्रग्स से मुक्त कराने, खेती किसानी के मुद्दे और अन्य सामाजिक कार्यों में शामिल रहे कीर्ति किसान यूनियन की राज्य कमेटी के सदस्य रमिन्द्र सिंह ने बताया, भाजपा में चाहे पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह शामिल हों, या पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया, इनसे बात नहीं बनने वाली। इस बार चेहरे का कोई मोल नहीं है। दरअसल चुनाव का सामान्य करंट भाजपा के पक्ष में नहीं दिख रहा। पार्टी की सोच है कि वह गुरदासपुर, अबोहर, फाजिल्का, होशियारपुर या पठानकोट में अपने कैडर वोटरों के सहारे कुछ कर सकती है। पंजाब की आज जो हालत है, उसके लिए राजनीतिक पार्टियां बराबर जिम्मेदार हैं। राजनीतिक दलों ने झूठे वादे कर पंजाब को दलदल में फंसा दिया। आज इस सीमावर्ती राज्य में सबसे बड़ा खतरा 'नशा' है। पंजाब को अंधेरी गलियों में धकेलने के लिए 'राजनेता, नौकरशाह और तस्कर', इन तीनों का नेटवर्क जिम्मेदार है।

पंजाब में मजीठिया का नाम ऐसे ही नहीं उछला। अगर अकाली दल ने ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई लड़ी होती तो आज वे हाशिये पर न होते। 2017 में जब कांग्रेस सरकार बनी तो सीएम कैप्टन ने वादों की बरसात कर दी थी। नशे पर वार करने के लिए एसआईटी और न जाने क्या क्या बातें हुई। श्री गुटका साहिब की सौगंध खाकर अमरिंदर सिंह ने कहा था कि पंजाब में नशे को जड़ से खत्म कर देंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू इस मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरते हुए नजर आए। बतौर रमिंद्र सिंह, गुरुओं की धरती नशा तस्करी का पर्याय बन चुकी है। अफीम, भुक्की, हेरोइन, स्मैक, कोकीन और सिंथेटिक ड्रग्स, युवाओं के लिए जानलेवा बन रहा है। पंजाब में 15 लाख से अधिक लोग ड्रग्स लेते हैं। राज्य के 16,117 गांवों और वार्डों में से चार हजार गांव ही नशा मुक्त हैं। ड्रग्स को खत्म करना है, तो युवाओं को नौकरी देनी होगी।

धूल फांक रही शशिकांत रिपोर्ट

रमिंद्र सिंह के मुताबिक, अधिकांश परिवारों के पास दस एकड़ से कम रकबे की खेती बची है। यह खेती तो कर्जे में ही रहती है। युवा विदेश जा रहे हैं। खेती को लाभ का सौदा बनाना होगा। उद्योग नहीं लग रहे। नतीजा, पंजाब की क्रीम विदेश में जा रही है। ये समाज का ऐसा हिस्सा है, जिस पर निवेश होता है, लेकिन वह भी दूसरे मुल्क में जा रहा है। राजनेता, इस तरफ नहीं सोच रहे। जब सबसे अच्छा दिमाग बाहर चला गया तो बाकी क्या बचेगा। एग्रो इंडस्ट्री की जरूरत है। यह इंडस्ट्री आतंक के दौर में खत्म हो गई थी। ज्यादातर उद्योग धंधे हिमाचल प्रदेश में चले गए। ऐसे में लोगों को रोजगार कैसे मिलेगा। जमीन या उद्योग, जब इन दोनों में कुछ नहीं हो रहा है तो युवाओं को नशा अपने जाल में फंसा लेता है। युवा उदासीन हैं और बेरोजगार हैं।

चिट्टा को लेकर मजीठिया पर आरोप लगते रहे, लेकिन अमरिंदर सिंह ने कुछ नहीं किया। पूर्व डीजीपी शशिकांत की रिपोर्ट धूल फांकने लगी। उनकी रिपोर्ट में वह सब कुछ था, जिसे पंजाब को नशे की तरफ ले जाने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। इसमें खादी और खाकी, दोनों शामिल हैं। रिपोर्ट में ड्रग नेक्सस का भंडाफोड़ किया गया।



इस रिपोर्ट में कथित तौर पर अकाली दल एवं भाजपा के कई नेताओं का नाम बताया गया है। कैप्टन अमरिंदर सरकार को रिपोर्ट दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मामला हाई कोर्ट पहुंच गया। अभी वह रिपोर्ट दबी हुई है। जो लोग भावी सीएम की दौड़ में हैं, उनके लिए यह रिपोर्ट एक चुनौती बनी रहेगी। किसान आंदोलन के दौरान मोदी सरकार की हठ को लोग भूले नहीं हैं। पीएम सुरक्षा चूक मामले में रमिंद्र सिंह ने कहा, इस विषय पर लोगों के बीच यह संदेश जा रहा है कि भाजपा का गेम प्लान सफल नहीं हुआ। इस मामले में हिंदुओं और सिखों के बीच दरार डालने की साजिश रची गई। लोगों ने उसे फेल कर दिया। वजह, पंजाब के लोग अब इस तरह का कोई विवाद नहीं चाहते। अगर कोई दल इस विवाद को बढ़ाना चाहेगा तो वह भी नहीं बढ़ेगा। हां, ये तो है कि किसान आंदोलन ने पंजाब के लोगों का उत्साह बढ़ाया है। अब चन्नी, भगवंत या कोई अन्य नेता सीएम की कुर्सी पर बैठता है, तो उसके सामने 'उड़ते पंजाब' का दाग धोना पहली और सबसे बड़ी चुनौती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed