{"_id":"596a844f4f1c1bf7038b4907","slug":"meira-kumar-and-gopalkrishan-will-meet-with-non-nda-mps","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर-एनडीए दलों के सांसदों से आज मुलाकात करेंगे मीरा और गोपालकृष्ण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गैर-एनडीए दलों के सांसदों से आज मुलाकात करेंगे मीरा और गोपालकृष्ण
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 16 Jul 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
meira kumar
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव के प्रचार को लेकर विपक्ष के प्रत्याशी मीरा कुमार व गोपालकृष्ण गांधी रविवार को 18 गैर-एनडीए दलों के सांसदों से मुलाकात करेंगे। संसदीय सौंध में होने वाली इस तरह की पहली मुलाकात में राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष के सभी सांसद शामिल होंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार और उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी गोपालकृष्ण गांधी सांसदों को एक प्रजेंटेशन देंगे। बंद दरवाजे में होने वाली इस मुलाकात में दोनों नेता सांसदों के सवालों का जवाब भी देंगे। राष्ट्रपति पद के लिए 17 जुलाई और उपराष्ट्रपति पद के लिए पांच अगस्त को चुनाव होना है।
विज्ञापन