फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mehul Choksi will be brought to india soon

भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने की उम्मीद बढ़ी

Fri, 19 Oct 2018 07:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Oct 2018 07:01 AM IST
विज्ञापन
Mehul Choksi will be brought to india soon

भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने की दिशा में सकारात्मक प्रगति हुई है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि चोकसी के प्रत्यर्पण के अनुरोध का एंटिगुआ और बारबुडा परीक्षण कर रहा है। पीएनबी में 13000 करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले में चोकसी भी एक मास्टरमाइंड है।

विज्ञापन


मेहुल चोकसी पर सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उसके प्रत्यर्पण आवेदन की एंटिगुआ और बारबुडा के अधिकारी जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जांच के बाद वह भारत को सूचित कर देंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा की 73वीं बैठक के इतर एंटिगुआ और बारबुडा के विदेश मंत्री ईपी चेट ग्रीन से मिली थीं। सुषमा ने उनसे चोकसी के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाया था। ग्रीन ने सुषमा को संदेश भेजा है कि उनके प्रधानमंत्री ने चोकसी के प्रत्यर्पण को लेकर पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

‘ईरान से तेल खरीदने के मुद्दे पर भारत सभी हितधारकों से संपर्क में है’

भारत ने कहा है कि वह ईरान से तेल आयात करने पर अमेरिकी प्रतिबंधों के मसले पर अमेरिका, ईरान सहित सभी हितधारकों के संपर्क में है। दरअसल अमेरिका का यह प्रतिबंध 4 नवंबर से लागू होगा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत ने अपने रुख के बारे में अमेरिका को पहले ही बता दिया है। यह पूछे जाने पर कि भारत रूस को एस-400 मिसाइल सौदे का भुगतान कैसे करेगा, इस पर उन्होंने कहा कि इस मसले पर भी देश अमेरिका से बातचीत कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed