फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mehul Choksi release video on his passport revocation

पीएनबी घोटाले का आरोपी चोकसी नहीं करेगा आत्मसमर्पण, एंटीगुआ से जारी किया वीडियो

Tue, 11 Sep 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Sep 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
Mehul Choksi release video on his passport revocation

पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी का एंटीगुआ से एक वीडियो जारी हुआ है। इस वीडियो में उसने कहा है कि उसपर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं और बिना किसी कारण के उसका पासपोर्ट निलंबित किया गया है। देश से फरार अपराधी चोकसी ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा 'मुझ पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे और आधारहीन हैं। उन्होंने गलत तरीके से मेरी संपत्तियों को जब्त किया है।'

विज्ञापन


चोकसी ने अपने पासपोर्ट को सस्पेंड किए जाने पर कहा कि पासपोर्ट अथॉरिटी ने यह काम गलत तरीके से किया है। इसके लिए उसे 16 फरवरी को ईमेल मिला था। जिसमें उसे बताया गया कि उसका पासपोर्ट इसलिए निलंबित किया गया क्योंकि उससे भारत की सुरक्षा को खतरा है। चोकसी ने कहा कि इससे वह कहीं आने जाने लायक नहीं रहा।
विज्ञापन


 
चोकसी ने कहा कि इसके बाद 28 फरवरी को उसने पासपोर्ट ऑफिस को ई मेल किया और कहा कि उसके पासपोर्ट पर लगे सस्पेंशन को वापस ले लिया जाए। चोकसी ने कहा कि उसे अभी तक पासपोर्ट ऑफिस की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। साथ ही पासपोर्ट ऑफिस की तरफ से उसे कोई व्याख्या भी नहीं दी गई कि उसका पासपोर्ट क्यों सस्पेंड किया गया। और कैसे वह भारत की सुरक्षा के लिए खतरा है। बता दें चोकसी 13000 करोड़ के पंजाब नेशनल बैंक से धोखाधड़ी मामले में नीरव मोदी के साथ अहम आरोपी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed