फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mehul Choksi moves new application in PMLA court stating he has long history of ailments

मेहुल चोकसी ने पीएमएलए कोर्ट में किया आवेदन, सेहत का दिया हवाला

Fri, 22 Mar 2019 01:43 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 22 Mar 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
Mehul Choksi moves new application in PMLA court stating he has long history of ailments
मेहुल चोकसी (फाइल फोटो)

भगोड़े हीरा कारोबारी और पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले  मेहुल चोकसी ने मुंबई की प्रिवेंशन ऑफ मनी लांडरिंग (पीएमएलए) अदालत में एक नया आवेदन किया है। आवेदन में उसका कहना है कि उसका बीमारियों का लंबा इतिहास रहा है जिसमें दिल, पैर में कष्टदायक दर्द और दिमाग में थक्का शामिल है।

विज्ञापन


बता दें कि नीरव मोदी की गिरफ्तारी के बाद उसके मामा और बैंक घोटाले में आरोपी मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया था कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई ने चोकसी को प्रत्यर्पित करने को लेकर एंटीगुआ की एजेंसियों को दस्तावेज भेजे हैं और उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि चोकसी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और जांच एजेंसियां एंटीगुआ की ओर से जवाब मिलने का इंतजार कर रही हैं। चोकसी ने पिछले साल भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने के बाद एंटीगुआ की नागरिकता ले ली थी। पिछले साल अगस्त में भारत ने एंटीगुआ से चोकसी के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ईडी याचिका को खारिज करने के लिए चोकसी ने 34 पन्नों का जवाब भेजा था। उसने कहा था कि वह पंजाब नेशनल बैंक की बकाया राशि को वापस करने के संबंध में बातचीत कर रहा है। चोकसी ने अपनी बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं का  हवाला देते हुए कहा था कि उसके लिए भारत आने के लिए 41 घंटे लंबी यात्रा करना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed