{"_id":"5ba53d07867a557ea40c8b79","slug":"mehul-choksi-appeal-to-cancel-the-non-bailable-warrant-issued-against-him-by-special-cbi-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोकसी ने गैर जमानती वारंट रद्द करने के लिए दी अर्जी, जान का बताया खतरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चोकसी ने गैर जमानती वारंट रद्द करने के लिए दी अर्जी, जान का बताया खतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 22 Sep 2018 03:48 AM IST
विज्ञापन
पीएनबी घोटाले में फरार सह आरोपी मेहुल चोकसी ने उसके खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट रद्द कराने के लिए शुक्रवार को विशेष सीबीआई अदालत में अर्जी दायर की। चोकसी ने अर्जी में एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर घोटाले को लेकर हुई बहस का हवाला देते हुए सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
भगोड़े हीरा कारोबारी ने दावा किया कि बहस के दौरान दो लोगों ने फोन पर राय दी कि उसे वापस लाने के लिए विशेष टीम बनाई जानी चाहिए और भारत आते ही उसे गोली मार देनी चाहिए। इससे समाज में एक कड़ा संदेश जाएगा और कोई भी ऐसा घोटाला करने की हिम्मत नहीं करेगा। इतना ही नहीं बहस में मौजूद एंकर और अन्य लोगों ने भी इस पर आपत्ति नहीं जताई।
चोकसी ने कहा कि भारत में उसकी जान को खतरा है। इसलिए उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट रद्द किया जाना चाहिए। इस साल मई में सीबीआई ने पीएनबी घोटाले को लेकर दूसरी चार्जशीट दाखिल की थी, जिसके बाद विशेष अदालत ने चोकसी के खिलाफ वारंट जारी किया था।