फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mehul choksi advocate claimed that someone kidnapped choksi and take him to Dominica

दावा : चोकसी को टॉर्चर के बाद एंटीगुआ से अपहरण कर ले जाया गया डोमिनिका

Fri, 28 May 2021 09:02 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 28 May 2021 09:02 AM IST
सार

मेहुल चोकसी के वकील ने दावा किया है कि उनके मुवक्किल का अपहरण कर उन्हें डोमिनिका ले जाया गया। वकील ने बताया कि मेहुल चोकसी के शरीर पर निशान मिले हैं।

विज्ञापन
mehul choksi advocate claimed that someone kidnapped choksi and take him to Dominica
मेहुल चोकसी

विस्तार

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उसके मुवक्किल को कोई (भारतीय एजेंसियों का नाम लिए बिना इशारा करते हुए) जबरन एंटीगुआ से अपहरण कर डोमिनिका ले गया। साथ ही उसे टॉर्चर भी किया गया है, जिसके निशान चोकसी के शरीर पर मिले हैं।

विज्ञापन


चोकसी भारत सरकार के दबाव पर इंटरपोल की तरफ से येलो नोटिस जारी होने के बाद एंटीगुआ व बारबुडा से कुछ दिन पहले फरार हो गया था। उसे बुधवार को एंटीगुआ के पड़ोसी द्वीपीय देश डोमिनिका में पकड़ लिया गया था। वकील अग्रवाल ने कहा, मैं कह रहा हूं कि चोकसी के शरीर पर टॉर्चर करने के निशान हैं। अब हम डोमिनिका में कानूनी मदद के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं ताकि चोकसी को वापस एंटीगुआ भिजवाया जा सके।
विज्ञापन


वकील ने चोकसी का अपहरण किए जाने का दावा करते हुए कहा कि उसने बताया है कि उसे एंटीगुआ में जॉली हार्बर के करीब कुछ लोगों ने जबरन अगवा कर लिया था और वे उसे डोमिनिका लेकर चले आए। वह वहां रविवार को पहुंच गया था और उसके बाद सोमवार को उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहुल चोकसी को वापस एंटीगुआ एंड बारबुडा भेजा जाएगा
मेहुल चोकसी को डोमिनिका सरकार वापस एंटीगुआ और बारबुडा भेजेगी। प्रधानमंत्री गेस्टन ब्राउने ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण फैसला बताया। इस बीच डोमेनिका में मेहुल के वकील मार्श वेन ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि गुरुवार सुबह उनकी मेहुल से पुलिस स्टेशन में मुलाकात हुई। वकील के मुताबिक, मेहुल ने आरोप लगाया कि उनका अपहरण कर लाया गया है। उनके साथ मारपीट भी की गई। वकीलों ने मामले में राहत के लिए अदालत में अपील दाखिल की है।

 
चोकसी हाल ही में एंटीगुआ और बारबूडा से फरार हो गया था और उसके खिलाफ इंटरपोल के ‘‘येलो नोटिस’’ के मद्देनजर पड़ोसी डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था. एंटीगुआ की मीडिया में बुधवार को यह खबर आई। एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गेस्टॉन ब्राउने ने कहा कि उन्होंने डोमिनिका को हीरा कारोबारी को सीधे भारत को सौंपने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed