फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mehbooba govt not asks for removing AFSPA from JK

'महबूबा सरकार ने केंद्र से नहीं की है अफस्पा को हटाने की गुहार'

Sat, 07 May 2016 02:42 AM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र/ अमर उजाला, दिल्ली
राघवेंद्र नारायण मिश्र/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 May 2016 02:42 AM IST
सार

  • मुफ्ती सरकार ने भी भेजा था इस आशय का कोई प्रस्ताव
  • उमर अब्दुल्ला सरकार ने दो बार की थी मांग, फिलहाल नहीं हटेगा अफस्पा

विज्ञापन
Mehbooba govt not asks for removing AFSPA from JK
क‌िरण र‌िज‌िजू

विस्तार

जम्मू कश्मीर से अफस्पा को आंशिक रूप से हटाने की मांग को लेकर चाहे जितनी सियासत चलती रही हो लेकिन हकीकत यह है कि महबूबा मुफ्ती की सरकार ने केंद्र के पास इस आशय का कोई प्रस्ताव अबतक नहीं भेजा है।

विज्ञापन


इससे पहले मुफ्ती मोहम्मद की सरकार ने भी ऐसी कोई मांग नहीं की थी। उमर अब्दुल्ला की सरकार ने यूपीए शासनकाल में अफस्पा हटाने का विधिवत प्रस्ताव दो बार केंद्र के पास भेजा था। वैसे केंद्र का रुख इस मामले में बिल्कुल साफ है। केंद्रीय गृह मंत्रालय फिलहाल अफस्पा हटाने के मूड में नहीं है। इस मामले को सेना के फैसले पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के अपेक्षाकृत शांत इलाकों से क्रमबद्ध तरीके से अफस्पा को हटाए जाने की बात पीडीपी और भाजपा के गठबंधन एजेंडे में शुमार है। मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पिछले साल सरकार गठन से पहले दो माह की मैराथन बैठकों के बाद न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार किया था जिसे गठबंधन एजेंडा की संज्ञा दी गई। मुफ्ती मोहम्मद के निधन के बाद सरकार गठन के मुद्दे पर ढ़ाई माह तक असमंजस की स्थिति रही। तब महबूबा ने घाटी में विश्वास के माहौल की बहाली पर जोर दिया जिसमें अफस्पा को आंशिक रूप से क्रमवार हटाने का मुद्दा शामिल रहा। वोट बैंक को संतुष्ट करने के लिए पीडीपी इन मुद्दों को उठाती रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा है कि जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से 2011 और 2013 में दो बार अफस्पा को हटाए जाने के प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजे गए थे। उसके बाद ऐसा कोई विधिवत प्रस्ताव केंद्र के पास नहीं है। फिलहाल अफस्पा हटाए जाने का कोई प्रस्ताव केंद्र के पास विचाराधीन नहीं है।


जम्मू कश्मीर के अनंतनाग, बारामूला, बडगाम, कुपवाड़ा, पुलवामा, श्रीनगर, जम्मू, कठुआ, उधमपुर, पुंछ, राजोरी, और डोडा जिलों में अफस्पा लागू है। जम्मू कश्मीर के अलावा असम और नागालैंड, इंफाल नगरपालिका छोड़कर मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश के तिरप, चांगलांग और लांगडिंग जिले और असम से सटे 16 पुलिस थाना क्षेत्र में अफस्पा वजूद में है। मेघालय में असम सीमा से लगी 20 किलोमीटर की चौड़ी पट्टी भी अफस्पा के क्षेत्र में है। त्रिपुरा सरकार की अधिसूचना के तहत पिछले साल वहां 30 पुलिस थाना क्षेत्र से अफस्पा हटा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed