फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghwal calls for safer digital space for women, urges vigilance against cyber crimes

Cyber Security: मेघवाल बोले- महिलाओं के लिए सुरक्षित डिजिटल माहौल बनाने की जरूरत, साइबर हमलों से रहें सतर्क

Mon, 03 Mar 2025 03:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 03 Mar 2025 03:33 PM IST
सार

Cyber Security: कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिलाओं के लिए सुरक्षित डिजिटल माहौल बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और साइबर अपराधों से बचने के लिए मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने डिजिटल क्षेत्र में उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए नए कानून बनाए हैं।
 

विज्ञापन
Meghwal calls for safer digital space for women, urges vigilance against cyber crimes
अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को महिलाओं के लिए एक ऐसा सुरक्षित डिजिटल माहौल बनाने की आश्यकता पर जोर दिया, जिससे उनकी गरिमा और देश निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित हो सके। मेघवाल राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की ओर से आयोजित 'महिलाओं से जुड़े साइबर कानून और साइबर जागरूकता' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नागरिकों, खासतौर पर महिलाओं से आग्रह किया कि वे मजबूत पासवर्ड रखें और ऑनलाइन निजी जानकारी साझा करने से बचें। 

विज्ञापन


'अजनबियों से लंबी बातचीत करने से बचें'
उन्होंने कहा, मजबूत पासवार्ट का उपयोग करें और अपनी निजी जानकारी को ऑनलाइन कम से कम साझा करें। साइबर अपराध ऐसे होते हैं कि हम अक्सर अनजाने में फंसर जाते हैं। अजनबियों से लंबी बातचीत से बचें और ऑनलाइन अज्ञात लोगों के साथ बातचीत करते समय सतर्क रहें। अगर कोई साइबर अपराध होता है, तो तुरंत पुलिस को रिपोर्ट करें। 
विज्ञापन


'नए कानूनों में साइबर अपराधों के लिए प्रावधान'
मेघवाल ने डिजिटल क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से गलत प्रचार अभियानों, साइबर हमलों, फर्जी प्रोफाइल बनाने और वीडियो से छेड़छाड़ जैसी उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, हमने जो नए कानून बनाए हैं, वे इन मुद्दों को व्यापक रूप से संबोधित करते हैं। हम एआई आधारित गलत सूचना, डिजिटल अरेस्ट और अन्य साइबर अपराधों से निपटने के लिए प्रावधान शामिल किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'देश की प्रगति में योगदान जारी रखें महिलाएं'
कानून मंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए एक सुरक्षित डिजिटल माहौल बनाने की जरूरत है, जिससे उनकी गरिमा और देश के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा, साइबर सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और महिलाओं के साथ इसके संबंध को समझना जरूरी है। महिलाओं को बिना किसी डर के देश की प्रगति में योगदान देना जारी रखना चाहिए। साइबर अपराध उन्हें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकते। 


परिवारों को जागरूक करेगी 'साइबर सहेली'
मेघवाल ने 'साइबर सहेली' नाम की एक पुस्तक का भी अनावरण किया, जिसका मकसद परिवारों को साइबर सुरक्षा बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा, साइबर खतरों से डरने की जरूरत नहीं है। 'साइबर सहेली' सभी के लिए एक मार्गदर्शक और समर्थन प्रणाली के रूप में काम करेगी। आईटी क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को लेकर मेघवाल ने कहा कि महिलाएं प्रौद्योगिकी में अग्रणी हैं। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed