{"_id":"5a9bcba84f1c1bd04b8b8c79","slug":"meghalaya-verdict-bjp-is-ready-to-rule-with-npp-udp-and-congress-again-in-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय में NPP-BJP की गठबंधन सरकार, कॉनराड संगमा होंगे अगले मुख्यमंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मेघालय में NPP-BJP की गठबंधन सरकार, कॉनराड संगमा होंगे अगले मुख्यमंत्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Mar 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघालय विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत न मिलने के बाद जोड़-तोड़ की राजनीति की तस्वीर अब साफ हो गई है। एनपीपी के कॉनराड संगमा राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। 6 मार्च सुबह 10.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।
विज्ञापन
उन्होंने मेघालय के गर्वनर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। संगमा ने अपने पास 34 विधायक होने का दावा किया है। बता दें कि राज्यपाल ने संगमा को सरकार बनाने का न्योता दिया था।
विज्ञापन
नेशनल पीपल पार्टी (NPP) को राज्य में 19 सीटें मिली हैं। 6 सीटें जीतने वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) ने एनपीपी को समर्थन किया है। वहीं पीडीएफ की 4 और बीजेपी-एचएसपीडीपी की 2-2 सीटे हैं। उन्होंने भी एनपीपी को समर्थन दिया है। एक निर्दलीय विधायक ने भी एनपीपी को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि राज्य में 21 सीटों के साथ कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तो वहीं भाजपा 2 सीटों के साथ गठबंधन सरकार की कवायद में लगी थी। हालांकि कांग्रेस ने चुनाव परिणामों के बाद सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते गवर्नर को सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था। लेकिन भाजपा ने क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने के समीकरण तलाशने शुरू कर दिए थे, जिसके बाद वह राज्य में 6 मार्च को एनपीपी सरकार के गठबंधन का हिस्सा होगी।
मालूम हो कि 60 सीटों की विधानसभा में 59 पर चुनाव हुए थे जिसमें से कांग्रेस को 21, भाजपा को 2 और एनपीपी को 19 और यूडीपी को 6 सीटें मिली हैं।