फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   meghalaya, tripura and nagaland election liv:voting will be start from 8 am

Election Result 2018: त्रिपुरा में भाजपा, मेघालय में कांग्रेस और नगालैंड में एनपीएफ आगे

Sat, 03 Mar 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Updated Sat, 03 Mar 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
meghalaya, tripura and nagaland election liv:voting will be start from 8 am
चुनाव नतीजे - फोटो : ANI

आज यानी 3 मार्च को पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय औऱ नगालैंड के चुनाव नतीजे आएंगे। इन राज्यों में किसकी सरकार बनेगा और कौन चूक जाएगा इसका फैसला थोड़ी देर से पता लगना शुरू हो जाएगा। त्रिपुरा में 18 फरवरी को और नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव हुए थे। त्रिपुरा के मुख्य चुनाव आयुक्त श्रीराम तरनीकंटा का कहना है कि वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि तीन चरणों में सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। जिसमें केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्स और त्रिपुरा राइफल्स के जवान शामिल हैं। वहीं नगालैंड में भी सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


त्रिपुरा में सत्तारूढ़ सीपीएम और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं मेघालय और नगालैंड में भी यह देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी यहां अपनी विजय पताका लहराने में कामयाब होती है या नहीं।  एग्जिट पोल की मानें तो इन तीनों राज्यों में इस बार बीजेपी एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगी। दो एग्जिट पोल में यह कहा गया है कि त्रिपुरा में बीजेपी को वहां सत्ता मिल सकती है, जहां पिछले 25 साल से लेफ्ट की सरकार है। इन राज्यों के चुनावी परिणाम से पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा, देश की राजनीति पर भी गहरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन


नगालैंड में जहां इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा पार्टी साल 1993 से सत्तारूढ़ है। वहीं कांग्रेस को मेघालय में बेहतर नतीजों की आस है। त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मशहूर उम्मीदवार मुख्यमंत्री माणिक सरकार हैं। सरकार जिन्हें पांचवे कार्यकाल की आस है, उन्हें भारत का सबसे साफ-सुथरा राजनीतिज्ञ माना जाता है। उनके अलावा दूसरे प्रमुख उम्मीदवार हैं भाजपा के बिपलब देब और कांग्रेस के बिराजित सिन्हा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed