फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya: Sikh community ready to fight across government over a decision to relocate illegally settled people in Shillong

मेघालय : शिलांग में अवैध रूप से बसे लोगों को स्थानांतरित करने के फैसले पर सरकार से आर-पार की लड़ाई को तैयार सिख समुदाय

Sun, 10 Oct 2021 01:33 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, शिलांग
एजेंसी, शिलांग Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 10 Oct 2021 01:33 AM IST
सार

मेघालय की हरिजन पंचायत कमेटी (एचपीसी) जो शिलांग में बसे सिख समुदाय का नेतृत्त्व करती है, उसने कहा है कि फैसले को लागू करने से रोकने के लिए वे सरकार से अंतिम दम तक लड़ेंगे। मेघालय सरकार ने अवैध रूप से बसे लोगों को स्थानांतरित करने का फैसला उच्च स्तरीय समिति की सिफारिश पर किया था।

विज्ञापन
Meghalaya: Sikh community ready to fight across government over a decision to relocate illegally settled people in Shillong
conrad sangma

विस्तार

मेघालय सरकार द्वारा अवैध रूप से बसे लोगों को स्थानांतरित करने के फैसले पर विवाद शुरू हो गया है। हरिजन पंचायत कमेटी (एचपीसी) जो शिलांग में बसे सिख समुदाय का नेतृत्त्व करती है, उसने कहा है कि फैसले को लागू करने से रोकने के लिए वे सरकार से अंतिम दम तक लड़ेंगे।

विज्ञापन


सरकार के स्थानांतरित करने के फैसले का जमकर विरोध हुआ शूरू
राज्य सरकार ने अवैध रूप से बसे लोगों को स्थानांतरित करने का फैसला उच्च स्तरीय समिति की सिफारिश पर किया था। मावलांग क्षेत्र में वर्षों से रहने वाले दलित सिख परिवारों ने इस फैसले का विरोध शुरू कर दिया है। एचपीसी के सचिव गुरजीत सिंह ने शनिवार को कहा है कि वे उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट को स्वीकार नहीं करते हैं।
विज्ञापन


लोगों के अधिकारों के लिए वे नाखून और दांत तक से लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 2.5 एकड़ की जमीन मेघालय के पारंपरिक बाजार के पास है जहां उन्होंने दुकानें और अन्य व्यापारिक गतिविधियां शुरू कर दी हैं। हम अपनी जान दे देंगे लेकिन सरकार को गैरकानूनी काम नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि ये जमीन पंजाबियों को हिमा माइलेम ने तोहफे में दी थी। इस जमीन पर किसी और अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed