{"_id":"5a9163d44f1c1b2d068b8624","slug":"meghalaya-s-most-wanted-terrorist-sohan-d-shira-killed-in-encounter-with-security-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस एनकाउंटर में मारा गया मेघालय का मोस्ट वांटेड आतंकी सोहन डी शिरा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पुलिस एनकाउंटर में मारा गया मेघालय का मोस्ट वांटेड आतंकी सोहन डी शिरा
एजेंसी, शिलांग
Updated Sat, 24 Feb 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघालय के मोस्ट वांटेड आंतकी सोहन डी शिरा को शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है। गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी यानी जीएनएलए का कमांडर इन चीफ मेघालय के गारो हिल्स में बेहद सक्रिय था।
विज्ञापन
सोहन डी शिरा मेघालय के उग्रवादी संगठन गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी का कमांडर इन चीफ था। 18 फरवरी को इसी जिले में जीएनएलए द्वारा किए जाने वाले संदिग्ध आइईडी हमले में एनसीपी के उम्मीदवार जनाथोन एन संगमा की हत्या के बाद शिरा पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। जिसके बाद गारो हिल्स पुलिस और मेघालय के स्पेशल फोर्स कमांडो की संयुक्त टीम ने आतंकी सोहन की दोबू अ चकपेक में हुई मुठभेड़ में उग्रवादी संगठन के सरगना सोहन को मार गिराया।
विज्ञापन
एक सीनियर अधिकारी के अनुसार, डोबू क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जीएनएलए की खबर मिली थी। जिसके बाद स्पेशल फोर्स को अर्लट किया गया और सुबह मुठभेड़ हुई और वांटेड अपराधी मारा गया। मोस्ट वांटेड आंतकी सोहन डी शिरा बीते साल दिसंबर महीने में बांग्लादेश से भारत वापस लौटा था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मेघालय में 60 विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे देखते हुए राज्य में सुरक्षाबल बड़ी मुस्तैदी के साथ उग्रवादी संगठन गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी की गतिविधियों पर नजर जमाए हुए हैं।