Meghalaya: प्रदर्शनकारियों ने हत्या के विरोध में बीएसएफ चौकी को लगाई आग
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के मावशुन गांव में शुक्रवार रात करीब 11 बजे बीएसएफ जवानों ने 32 वर्षीय नोंगकिनरिह की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे थे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के मावशुन गांव में शुक्रवार रात को एक युवक की कथित हत्या के विरोध में सोमवार की देर शाम प्रदर्शनकारियों ने बीएसएफ की एक चौकी में आग लगा दी। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जबकि बीएसएफ के जिन तीन जवानों पर हत्या का आरोप है, उनको गिरफ्तार कर लिया गया है और जिसकी गोली से युवक की मौत हुई बताई जा रही है, उसे तुरंत निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के मावशुन गांव में शुक्रवार रात करीब 11 बजे बीएसएफ जवानों ने 32 वर्षीय नोंगकिनरिह की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे थे। इस बीच, सोमवार को खासी छात्र संघ (केएसयू) ने रोनिंग नोंगकिनरिह की नृशंस हत्या के विरोध में रैली निकाली।
बताया जाता है कि उसके बाद सोमवार को देर शाम पाइनर्सला सब डिवीजन के अंतर्गत लिंगखट में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के चौकी में आग लगा दी गई और पथराव किया गया। फिलहाल इस घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा की सरकार ने बीएसएफ कर्मियों द्वारा व्यक्ति की कथित हत्या की पूरी रिपोर्ट मांगी है।
बीएसएफ के तीनों जवान गिरफ्तार, जांच के आदेश
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कथित हत्या के मामले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तीन जवानों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि बीएसएफ जवानों ने कथिर तौर पर उसे गोली मार दी, जब वह मवेशियों को एक लॉरी में ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के बाद, बीएसएफ मेघालय सीमांत महानिरीक्षक प्रदीप कुमार ने डीआईजी रैंक के अधिकारी की अध्यक्षता में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया।
सूत्रों के मुताबिक तीनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया और क्वार्टर गार्ड तक सीमित कर दिया गया है। मृतक को गोली मारने वाले जवान को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। गिरफ्तार तीन जवानों की पहचान हेड कांस्टेबल मोनी सिंह, कांस्टेबल सेंगेल सिंह और ड्राइवर कदम किशोर के रूप में की गई है।