{"_id":"67f4ba9d9d38ebf0860b11c1","slug":"meghalaya-principal-secretary-syed-md-a-razi-found-dead-in-uzbekistan-hotel-room-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meghalaya: मेघालय के प्रधान सचिव की उज्बेकिस्तान में मौत, होटल के कमरे में मिला शव; निजी यात्रा पर गए थे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Meghalaya: मेघालय के प्रधान सचिव की उज्बेकिस्तान में मौत, होटल के कमरे में मिला शव; निजी यात्रा पर गए थे
Tue, 08 Apr 2025 11:26 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:26 AM IST
सार
मेघालय के प्रधान सचिव सैयद एमडी ए रजी की उज्बेकिस्तान में मौत हो गई। उनका शव बुखारा में होटल के कमरे में मिला। संदेह जताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। वह चार अप्रैल को अपनी निजी यात्रा पर उज्बेकिस्तान गए थे। रजी की असमय मौत पर मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेघायल के प्रधान सचिव सैयद एमडी ए रजी उज्बेकिस्तान में मृत पाए गए। उनका शव मध्य एशियाई देश के होटल में उनके कमरे से मिला है। संदेह जताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आईआरटीएस अधिकारी रजी 2021 से राज्य में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे। वह चार अप्रैल को निजी यात्रा पर उज्बेकिस्तान गए थे और वहां बुखारा शहर के होटल में रुके थे। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सोमवार सुबह रजी ने कॉल का जवाब नहीं दिया। बाद में, होटल के कर्मचारियों ने उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा, जहां वह मृत पाए गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Price Hike: गैस की कीमतें बढ़ने पर कर्नाटक डिप्टी सीएम का भाजपा पर तंज, सीएम बोले- जनआक्रोश यात्रा एक 'तमाशा'
विज्ञापन
बुखारा के लिए रवाना हुईं रजी की पत्नी
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा के अनुसार, सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। रजी की पत्नी उज्बेकिस्तान के शहर बुखारा के लिए रवाना हो चुकी हैं। इससे पहले, उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर रजी की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा, 'सरकार के प्रधान सचिव, आईआरटीएस, सैयद एमडी ए रजी के असमय निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ।'
ये भी पढ़ें: Aurangzeb Row: 'औरंगजेब की कब्र वाले खुल्ताबाद शहर का नाम बदलकर रत्नापुर रखा जाएगा', फडणवीस के मंत्री का एलान
रजी की अनुपस्थिति सभी के लिए बड़ा शून्य: सीएम
मुख्यमंत्री संगमा ने आगे कहा, 'रजी की अद्भुत दक्षता और अटूट समर्पण उनके द्वारा संभाले गए हर विभाग में साफ नजर आता था। वे हमेशा अपने काम को जिम्मेदारी से करते थे, जिससे उनके आस-पास के लोग प्रेरित होते थे। अपने काम से परे, रजी एक गर्मजोशी से भरे और हंसमुख व्यक्ति थे। वे हर किसी से मिलते थे। उन्हें उनके साथियों द्वारा बहुत प्यार और सम्मान दिया जाता था। उनकी अनुपस्थिति हम सभी के लिए एक बड़ा शून्य है।'
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन