{"_id":"5c412317bdec22734b4bcc84","slug":"meghalaya-navy-divers-found-first-dead-body-after-one-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय : एक महीने के बचाव कार्य के बाद नेवी गोताखोरों को मिला पहला शव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेघालय : एक महीने के बचाव कार्य के बाद नेवी गोताखोरों को मिला पहला शव
Fri, 18 Jan 2019 06:21 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 18 Jan 2019 06:21 AM IST
विज्ञापन
मेघालय की अवैध खदान में फंसे 15 मजदूरों में से एक मजदूर का शव नेवी गोताखोरों को मिल गया है। नौसेना के जवानों के एक दल ने मेघालय की पूर्वी जयंतिया हिल्स में एक कोयला खदान में एक खनिक का शव बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर नेवी ने बयान जारी कर बताया था कि भारतीय नेवी के गोताखोरों ने अंडरवॉटर आरओवी का इस्तेमाल करते हुए खदान के 210 फीट अंदर से एक शव को खोज निकाला है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि खदान के भीतर शव दिखने के बाद नौसेना के गोताखोर इसे इसके मुहाने तक लाए। गौरतलब है कि 13 दिसंबर को 370 फीट गहरे कोयला खदान में नदी का पानी भर जाने से सुरंग का रास्ता बंद हो गया था। तब से इसमें फंसे 15 खनिकों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी। अब तक के बचाव संबंधी प्रयासों के लगातार विफल होने के बाद यह उम्मीद बेहद कम हो गई थी कि इन खनिकों को सही सलामत बाहर निकाला जा सकेगा। इस बचाव अभियान को देश का सबसे लंबा चलने वाला बचाव अभियान बताया जा रहा है।
विज्ञापन