फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya governor Satya Pal Malik said that Border issues with Assam to be resolved soon in at least six areas

मेघालय: राज्यपाल मलिक ने जताई उम्मीद,असम के साथ सीमा विवाद जल्द सुलझेगा

Fri, 04 Mar 2022 08:33 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 04 Mar 2022 08:33 PM IST
सार

सत्यपाल मलिक ने कहा कि हमें आशा और विश्वास है कि 6 क्षेत्रों में जल्द ही सीमा विवाद सुलझा लिया जाएगा। सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले हमारे नागरिकों के विकास और शांति के लिए मेरी सरकार असम के साथ लंबे समय से लंबित सीमा विवाद को सुलझाने के लिए कटिबद्ध है।

विज्ञापन
Meghalaya governor Satya Pal Malik said that Border issues with Assam to be resolved soon in at least six areas
सत्य पाल मलिक - फोटो : PTI

विस्तार

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही असम के साथ चल रहा सीमा विवाद कम से कम छह इलाकों में सुलझा लिया जाएगा। राज्यपाल मलिक ने ये आशा तब जताई जब वे मेघालय विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन एसेंबली को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा के पहले दिन विधानसभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में सेवाओं को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें आशा और विश्वास है कि 6 क्षेत्रों में जल्द ही सीमा विवाद सुलझा लिया जाएगा। सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले हमारे नागरिकों के विकास और शांति के लिए मेरी सरकार असम और मेघालय के साथ लंबे समय से लंबित सीमा विवाद को सुलझाने के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेघालय के सीएम कोनराड संगमा और उनके समकक्ष असम के सीएम हिमंता बिसवा सरमा ने पिछले छह महीनों में इस मुद्दे को लेकर कई बार बैठकें की हैं। इन बैठकों में ताराबरई, गिजांग, हाहिम, बोकलापारा,खन्नापारा, पिलांगकाटा, रताचेरा इलाकों में सीमा विवाद सुलझाने के बात तय हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने  29 जनवरी 2022 को गुहावटी में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था। जिसे आगे की जांच के लिए गृह मंत्रालय भेजा गया था। 

1972 में असम से काटकर मेघालय को बनाया गया था। इससे साझा होने वाली 884.9 किलोमीटर लंबी सीमा में 12 इलाकों के विभिन्न भागों में विवाद उत्पन्न हुए थे। इन विवादों ने असम पुनर्गठन एक्ट 1971 को चुनौती दी थी। 


अपने संबोधन के दौरान राज्यपाल मलिक ने कहा कि उनकी सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, रोड, ब्रिज, ऊर्जा  जैसे बुनियादी ढ़ाचों में निवेश करने पर केंद्रित है। हालांकि राज्य सरकार का मुख्य ध्यान ग्रामीण आजीविका में बढ़ोतरी, कृषि, मछलीपालन, पशु पालन, बागबानी जैसे क्षेत्रों में उद्यमों को बढ़ाने पर है। इस दौरकान उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में राज्य में कानून- व्यवस्था की स्थिति शांतिपूर्ण रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed