फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya government will name the name of Dikkidabadi stadium after PA Sangma

मेघालय मंत्रिमंडल डिक्कीबंदी स्टेडियम का नाम लोकसभा स्पीकर पी ए संगमा के नाम पर रखेगी

Sat, 09 Feb 2019 02:32 PM IST
अमर शर्मा भाषा, शिलांग
भाषा, शिलांग Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 09 Feb 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
Meghalaya government will name the name of Dikkidabadi stadium after PA Sangma
डिक्कीबंदी स्टेडियम - फोटो : PTI

मेघालय मंत्रिमंडल ने डिक्कीबंदी स्टेडियम का नाम बदलकर पूर्व लोकसभा स्पीकर पी ए संगमा के नाम पर रखने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


राज्य के गृह मंत्री जेम्स के संगमा ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य नामकरण प्राधिकरण के सुझावों को मंजूरी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद के नाम पर बने डिक्कीबंदी स्टेडियम और तुरा में एएमपीटी की ओर जा रहे एक जंक्शन का नाम पी ए संगमा के नाम पर रख दिया गया है।
विज्ञापन


पी ए संगमा मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वह कई बार तुरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीते। कोनराड के संगमा और जेम्स के संगमा दोनों उनके बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘इस बात की काफी मांग थी क्योंकि स्टेडियम निर्माण पर खर्च किए गए अधिकांश पैसे पी ए संगमा ने (तुरा के सांसद के तौर पर) अपने कार्यकाल के दौरान दिए थे।

आज राज्य सरकार स्टेडियम निर्माण की दिशा में उनके (पी ए संगमा) योगदान को सम्मानित कर रही है।’’ 

उन्होंने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने सेंट टेरेसा को सम्मान देते हुए मवलाई-मवारोह से मदन की ओर जाने वाली सड़क का नाम भी बदलने का निर्णय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed