{"_id":"63f7222e015dc23a0e044eda","slug":"meghalaya-deputy-cm-prestone-tynsong-attacks-on-bjp-for-not-including-khasi-garo-in-eighth-schedule-and-ilp-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meghalaya: डिप्टी सीएम का आरोप- भाजपा ने खासी-गारो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की उपेक्षा की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Meghalaya: डिप्टी सीएम का आरोप- भाजपा ने खासी-गारो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की उपेक्षा की
Thu, 23 Feb 2023 01:56 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, शिलांग
पीटीआई, शिलांग
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 23 Feb 2023 01:56 PM IST
सार
मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन टायन्सॉन्ग ने कहा कि जिस तरह से मेघालय के लोगों से जुड़े मुद्दों पर भाजपा ने राजनीति खेली जिससे यहां की जनता दुखी है।
विज्ञापन
मेघालय के डिप्टी सीएम प्रेस्टोन टाइनसॉन्ग(फाइल)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेघालय के उपमुख्यमंत्री और नेशनल पीपुल्स पार्टी के उपाध्यक्ष प्रेस्टोन टायन्सॉन्ग ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर राज्य में इनर लाइन परमिट (ILP) को लागू करने और खासी और गारो भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांगों को नजरअंदाज किया है।
विज्ञापन
प्रेस्टोन टायन्सॉन्ग ने कहा कि जिस तरह से मेघालय के लोगों से जुड़े मुद्दों पर भाजपा ने राजनीति खेली उससे वह दुखी हैं और उम्मीद करते हैं कि मतदाता भाजपा को दंडित करेंगे। भाजपा संविधान की आठवीं अनुसूची में खासी और गारो को शामिल नहीं करने के लिए जिम्मेदार है और यह राज्य में आईएलपी को लागू नहीं करने के लिए भी जिम्मेदार है। वे इस संबंध में मेघालय विधानसभा में पारित प्रस्तावों पर कोई ध्यान देने में विफल रहे जबकि पार्टी राज्य सरकार का भी हिस्सा थी। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह चुनाव हारेगी।
विज्ञापन
मेघालय विधानसभा ने दो मुद्दों पर प्रस्ताव पारित कर केंद्र से उन पर गौर करने का आग्रह किया था। 60 सदस्यीय सदन के लिए चुनाव 27 फरवरी को होगा और मतगणना दो मार्च को होगी। टाइनसॉन्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने पहले कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था और उनसे दोनों मांगों पर विचार करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
हालांकि, उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। ब्रिटिश युग ILP एक आधिकारिक यात्रा दस्तावेज है जो एक व्यक्ति को एक निश्चित अवधि के लिए संरक्षित क्षेत्र की यात्रा करने की अनुमति देता है।