फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meghalaya CM Conrad Sangma shared a video playing a song of Iron Maiden on Guitar, video goes viral on social media

मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा ने गिटार बजाते हुए शेयर किया वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Sat, 23 May 2020 04:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 23 May 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Meghalaya CM Conrad Sangma shared a video playing a song of Iron Maiden on Guitar, video goes viral on social media
गिटार बजाते कोनराड संगमा - फोटो : इंस्टाग्राम

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह गिटार बजाते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार की रात पोस्ट किया गया यह वीडियो रातों-रात वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो की और संगमा के टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


करीब 46 सेकेंड के इस वीडियो में संगमा इलेक्ट्रिक गिटार पर लंदन के एक हैवी मेटल बैंड 'आयरन मेडन' के एक गीत 'वेस्टेट इयर्स' की धुन बजा रहे हैं। यह गीत 'समव्हेयर इन टाइम' एल्बम का है जिसे 1986 में रिलीज किया गया था। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अभी तक 48 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 
विज्ञापन


वीडियो के साथ संगमा ने लिखा, 'तीन दिन के व्यस्त विधान सभा सत्र के बाद... आयरन मेडन के साथ तनाव मुक्त हो रहा हूं... बहुत लंबे समय के बाद गिटार बजा रहा हूं तो मुझे लगता है कि कुछ गलतियां हो सकती हैं...।' इंस्टा के साथ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

After a hectic 3 day Assembly session .. unwinding with some iron maiden stuff .. it’s been a long while I haven’t played so I guess a few mistakes ...

A post shared by Conrad Sangma (@conrad_k_sangma) on



एक ट्विटर यूजर ने लिखा, कोनराड संगमा शायद सबसे शानदार मुख्यमंत्री हैं। वह बाइक राइडिंग करते हैं। आयरन मेडन उनका पसंदीदा बैंड है। अपना काम ईमानदारी से करते हैं। और क्या चाहिए। वहीं एक और यूजर ने लिखा नॉर्थ-ईस्ट कितना शानदार है और मुझे इस पर गर्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed