{"_id":"5e8097bb8ebc3e78dd04c66c","slug":"meeting-of-union-ministers-on-covid-19-at-residence-defence-minister-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: प्रवासियों को मिलेगा अस्थायी आश्रय, केंद्र की उच्च स्तरीय बैठक में हुआ फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: प्रवासियों को मिलेगा अस्थायी आश्रय, केंद्र की उच्च स्तरीय बैठक में हुआ फैसला
Sun, 29 Mar 2020 06:12 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 29 Mar 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर उच्च स्तरीय बैठक
- फोटो : ANI
देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित अन्य वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों ने जानकारी दी है कि बैठक में यह तय किया गया कि प्रवासियों को रहने के लिए अस्थायी आश्रय प्रदान किया जाएगा। बैठक के दौरान विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से प्रतिक्रिया भी साझा की गई।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर आयोजित मंत्रिस्तरीय समूह की बैठक में मंत्रियों ने कोविड-19 से संबंधित सभी मुद्दों पर समीक्षा की, जिसमें खाद्य, दवा, ऊर्जा उत्पादों आदि जैसे आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखना शामिल है।
विज्ञापन
Delhi: A high-level meeting of Union Ministers on #COVID19, underway at the residence of Defence Minister Rajnath Singh. Home Minister Amit Shah, I&B Minister Prakash Javadekar, Petroleum Minister Dharmendra Pradhan & other senior ministers also at the meeting. pic.twitter.com/w1bT47RjUs
— ANI (@ANI) March 29, 2020