फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meeting of opposition leaders is underway, Rahul Gandhi and other leaders present at the meeting

दिल्ली में विपक्षी दलों की मीटिंग, राहुल गांधी सहित कई बड़े नेता हुए शामिल

Fri, 01 Feb 2019 04:40 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 01 Feb 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
Meeting of opposition leaders is underway, Rahul Gandhi and other leaders present at the meeting

कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ कथित छेडछाड़ के मुद्दे पर चर्चा करने और इस पर भविष्य की रणनीति तैयार करने के मकसद से शुक्रवार को बैठक की। सूत्रों के मुताबिक ईवीएम के साथ कथित छेड़छाड़ के मुद्दे पर साझा रणनीति बनाने की पैरवी की है, हालांकि कुछ दलों का कहना है कि चुनाव आयोग को मत पत्र की पुरानी व्यवस्था की ओर लौटना चाहिए। बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि सोमवार शाम 5.30 बजे हम (विपक्षी नेता) ईवीएम मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग के पास जाएंगे।

विज्ञापन

ये विपक्षी नेता बैठक में रहे मौजूद

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस के मुखिया शरद पवार, तेलुगु देसम पार्टी (तेदेपा) के एन चंद्रबाबू नायडू, समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओब्रायन, नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा, द्रमुक की कनिमोई, भाकपा के डी राजा, माकपा के मोहम्मद सलीम एवं के टीके रंगराजन, राजद के मनोज झा, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा, आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन, झारखंड मुक्ति मोर्चा के अशोक कुमार सिंह, हम के जीतन राम मांझी और टीजेएस के प्रोफेसर कोडांदरम भी इस बैठक में पहुंचे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे और एके एंटनी भी इस बैठक में शामिल हुए। गौरतलब है कि कांग्रेस ने कई बार यह मांग उठाई है कि आगामी लोकसभा चुनाव में ईवीएम के उपयोग के साथ ही वीवीपैट की 50 फीसदी पर्चियों के मिलान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed