फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   meeting of leaders from both Houses of Parliament on Tuesday to discuss India China matter

भारत-चीन विवाद पर चर्चा के लिए मंगलवार को होगी दोनों सदनों के नेताओं की बैठक

Sun, 13 Sep 2020 05:42 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 13 Sep 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
meeting of leaders from both Houses of Parliament on Tuesday to discuss India China matter
संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी - फोटो : एएनआई

संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद मामले की संवेदनशीलता देखते हुए दोनों सदनों के नेताओं की बैठक मंगलवार को आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा, 'सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। ऐसे कठिन समय में मैं सभी दलों से सहयोग की अपील करता हूं।'

विज्ञापन


विज्ञापन



इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि इस बार संसद का सत्र विचित्र परिस्थितियों में आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भय का माहौल बना हुआ है। सांसदों में भी डर व्याप्त है। लेकिन देश और दुनिया में स्थिति बदल रही है और यह बहुत जरूरी है कि इस पर चर्चा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कोविड-19 महामारी, लद्दाख में भारत-चीन के बीच तनाव, गिरती जीडीपी, महंगाई और नई शिक्षा नीति... ये सदन के सामने ऐसे मुद्दे हैं जिनके बारे में देश की जनता सुनना चाहेगी और संसद के सदस्य चर्चा करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां विपरीत हैं लेकिन अहम मुद्दों पर चर्चा जरूरी है। 

बदले रूप में सोमवार से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र
बता दें कि सोमवार से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है। इसी बीच लोकसभा के पांच सांसद कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। सत्र की शुरुआत से पहले की गई जांच में यह सामने आया है। बाकी सांसदों का परीक्षण किया जा रहा है। 


कोरोना संकट के चलते इस बार संसद सत्र काफी बदला नजर आएगा। सत्र के दौरान सांसदों को दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। लोकसभा की कार्यवाही चार घंटे चलेगी। शून्य काल की अवधि को भी आधा घंटे का कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed